Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

विधायकों पर लटकी है तलवार

उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियां सीट बंटवारे पर आपस में बातचीत कर रही हैं। लेकिन इसके साथ ही उम्मीदवारों के चयन का काम भी चल रही है। भाजपा और समाजवादी पार्टी दोनों उम्मीदवारों के लिए सर्वे करा रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि हर सीट पर तीन या चार नामों की सूची बना ली गई है। यह भी खबर है कि बड़ी संख्या में विधायकों की टिकट कट सकती है। हालांकि समाजवादी पार्टी में इसका अंदेशा कम है। उसके पास अभी 102 विधायक हैं, जिनमें से ज्यादातर 2017 के चुनाव में हारे थे या नहीं लड़े थे। गौरतलब है कि 2017 में सपा को सिर्फ 47 सीटें मिली थीं और 2022 में 111 सीटें मिलीं। इसलिए उसके विधायकों के खिलाफ एंटी इन्कम्बैंसी कम है और नए चेहरे उतारने की गुंजाइश ज्यादा है।

दूसरी ओर भाजपा ने पिछले चुनाव में यानी 2022 में 120 विधायकों की टिकट काट दी थी। उस समय उसके पास 312 विधायक थे। 2022 में भाजपा के 255 विधायक जीते। कहा जा रहा है कि इनमें अनेक विधायक हैं, जो पिछले कई चुनावों से जीत रहे हैं। भाजपा के खिलाफ ट्रिपल इंजन की सरकार होने की वजह से अतिरिक्त एंटी इन्कम्बैंसी है। इसलिए भाजपा के विधायकों की टिकट कटने वाली है। कहा जा रहा है कि भाजपा पिछली बार से ज्यादा विधायकों की टिकट काटेगी। लेकिन दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा इस बार पिछली बार की तरह बहुत भरोसे में नहीं है। इसलिए ज्यादा टिकट काटना नुकसानदेह हो सकता है। इसका कारण यह है कि कांग्रेस और ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन बागी उम्मीदवारों के इंतजार में है।

Exit mobile version