यूपी में महिला नेताओं का मुकाबला दिखेगा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अविवाहित हैं। इसलिए उनके चुनाव प्रचार में परिवार के सदस्य नहीं दिखते हैं, जैसा आमतौर पर दूसरे नेताओं के प्रचार में दिखता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिला नेताओं का मुकाबला नहीं होगा। इस बार यूपी में जिस तरह से राज्य सरकार ने महिलाओं को एक वोट वर्ग के रूप में देखा है और उनके लिए योजनाएं शुरू की हैं उससे लग रहा है कि आधी आबादी इस बार चुनाव प्रचार के केंद्र में है। यह अभी से दिखने भी लगा है। समाजवादी पार्टी से लेकर...