Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

राहुल की 16 की पहेली क्या है

Anand [Gujarat], Jul 26 (ANI): Leader of Opposition in the Lok Sabha and Congress MP Rahul Gandhi addresses the gathering during District President Training Camp organised under 'Organisation Creation Campaign', in Anand on Saturday. (AICC/ANI Photo)

संसद के हर सत्र में राहुल गांधी कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जिसकी चर्चा देर तक होती है। इस बार भी उन्होंने 16 के अंक की एक पहेली छोड़ी है। उन्होंने संविधान के 131वें संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री जब भाषण देने खड़े हुए तो उनका आत्मविश्वास हिला हुआ था। राहुल ने कहा कि जब उन्होंने प्रधानमंत्री को वैसे बोलते देखा तो अचानक ध्यान आया कि आज 16 तारीख है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने 16 अप्रैल को बिल पर भाषण दिया था। राहुल ने 16 तारीख का जिक्र करके कहा कि सब कुछ इसी अंक में छिपा है। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि किसी को समझ में आए तो वह उनको मैसेज करे।

उसके बाद संसद परिसर से लेकर सोशल मीडिया तक 16 के अंक की पहेली सुलझाने की होड़ मच गई। कुछ बहुत दिलचस्प टिप्पणियां देखने को मिली। कई लोगों ने कहा कि टीडीपी के 16 सांसद हैं लोकसभा में और राहुल का इशारा उनकी ओर था कि दक्षिण के राज्यों की दूसरी पार्टियों की तरह टीडीपी भी परिसीमन के कारण इस बिल का विरोध कर सकती है। टीडीपी से जुड़े 16 मिनट के एक वीडियो की भी चर्चा हुई और 16 एपस्टीन फाइल गायब होने का भी कई लोगों ने जिक्र किया। कई लोग दूर की कौड़ी ले आए और जून 2016 में हुई प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा से इसे जोड़ा। रात में बिल गिर जाने के बाद भी पत्रकारों ने संसद परिसर में राहुल से इस बारे में पूछा लेकिन वे चुप रहे।

Exit mobile version