Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अमेरिका से व्यापार समझौते में क्यों देरी है

यह कमाल की बात है कि भारत और अमेरिका दोनों कह रहे हैं कि समझौते की सारी बातें तय हो गई हैं फिर भी समझौता नहीं हो रहा है। कोई तीन महीने पहले दावा किया गया था कि समझौते की 99 फीसदी शर्तें तय हो गई हैं। सिर्फ एक फीसदी काम बचा हुआ है। अब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि सभी बड़ी बातें हो गई हैं। समझौते की शर्तों पर सब कुछ तय हो गया है। फिर सवाल है कि समझौता हो क्यों नहीं रहा है? कौन सी बात तय नहीं हो पा रही है, जिसकी वजह से समझौता रूक रहा है?

सरकार की ओर से इसका जवाब नहीं दिया जा रहा है। सिर्फ इतना बार बार कहा जा रहा है कि सरकार किसानों और पशुपालकों के हितों के साथ समझौता नहीं करेगी। लेकिन क्या सिर्फ कृषि व पशुपालन से जुड़े कुछ बिंदुओं के कारण समझौता नहीं हो रहा है? ऐसा नहीं है। यह एक पहलू है। अमेरिका चाहता है कि भारत खाने पीने की अमेरिकी चीजों को अपने बाजार की खुली छूट दे। लेकिन इसके अलावा टैरिफ को लेकर भी मामला अटका है। पुराना टैरिफ औसत चार फीसदी के करीब था और बाद में ट्रंप ने 18 फीसदी टैरिफ लगाया। अब जब अमेरिका की अदालत ने टैरिफ पर ट्रंप के फैसले रद्द कर दिए हैं तो फिर भारत के उत्पादों पर क्या टैरिफ हो यह फैसला होना है। यह कोई छोटा मामला नहीं है। फिर भी यह संभव है कि अगले कुछ दिन में इस पर सहमति बने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के समय इसकी घोषणा हो।

Exit mobile version