Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

क्या विजय अन्नाडीएमके वालों को टिकट देंगे?

तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई है। वैसे तो तमिलनाडु में छह विधायकों ने इस्तीफा दिया है, लेकिन उपचुनाव सिर्फ दो सीटों पर ही होगा। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय भी दो सीट से जीते थे और उन्होंने भी एक सीट से इस्तीफा दिया है लेकिन उस सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई है। चुनाव आयोग ने जिन दो सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है वो दोनों सीटें अन्ना डीएमके से जीते विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई हैं। दोनों ने सरकार बनाने के लिए विजय का समर्थन किया।

सवाल है कि क्या विजय इस्तीफा देने वाले दोनों विधायकों को टिकट देंगे? जिन दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें एक सीट धर्मपुरम सीट है, जहां से पी सत्यभामा चुनाव जीती थीं। वे उपचुनाव लड़ना चाहती हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि फैसला पार्टी करेगी। दूसरी सीट मदुरान्थकम है, जहां से मारगथम कुमारवेल चुनाव जीते थे। उन्होंने उपचुनाव लड़ने के सवाल पर चुप्पी साधी है। लेकिन अन्ना डीएमके ने कहा है कि वह निश्चित रूप से दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। डीएमके भी अपने उम्मीदवार उतारेगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि विजय अपनी पार्टी से दलबदलू विधायकों को टिकट देते हैं या कुछ नया करते हैं।

Exit mobile version