क्या विजय अन्नाडीएमके वालों को टिकट देंगे?
तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई है। वैसे तो तमिलनाडु में छह विधायकों ने इस्तीफा दिया है, लेकिन उपचुनाव सिर्फ दो सीटों पर ही होगा। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय भी दो सीट से जीते थे और उन्होंने भी एक सीट से इस्तीफा दिया है लेकिन उस सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई है। चुनाव आयोग ने जिन दो सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है वो दोनों सीटें अन्ना डीएमके से जीते विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई हैं। दोनों ने सरकार बनाने के लिए विजय का समर्थन किया। सवाल है कि क्या विजय...