Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अभिषेक शर्मा एसआरएच के लिए सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीतने वाले खिलाड़ी बने

Hyderabad, Apr 21 (ANI): Sunrisers Hyderabad's Abhishek Sharma celebrates as he walks back to the pavilion at the end of his innings during the Indian Premier League 2026 match against Delhi Capitals at Rajiv Gandhi International Stadium, in Hyderabad on Tuesday. (ANI Photo)

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला जब भी चलता है, गेंदबाजों की शामत आ जाती है और रिकॉर्ड बुक भी अपडेट हो जाती है। आईपीएल 2026 में मंगलवार को हैदराबाद में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ खेलते हुए एसआरएच के इस ओपनर ने विस्फोटक शतक लगाया और टीम के लिए सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।

अभिषेक शर्मा एसआरएच की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 68 गेंदों पर 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन की पारी खेली। इस पारी की बदौलत एसआरएच ने 2 विकेट पर 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। एसआरएच के गेंदबाजों ने 195 रन पर दिल्ली कैपिटल्स को रोककर 47 रन से मैच जीत लिया। 

एसआरएच की जीत के बाद अभिषेक शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब दिया गया। 

Also Read : ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मुश्किल में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज

इस टीम के लिए खेलते हुए 81वें मैच में उन्होंने 7वीं बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता। अभिषेक अब एसआरएच के लिए इस खिताब को सर्वाधिक बार जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने टीम के पूर्व तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा। 

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा बने भुवनेश्वर कुमार 2014 से 2024 तक एसआरएच का हिस्सा थे, और टीम के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में उनका नाम शामिल है। भुवनेश्वर ने एसआरएच के लिए 145 मैच खेले और इस दौरान 6 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता था। 

एसआरएच के लिए खेलते हुए अभिषेक का यह दूसरा शतक था। टीम के लिए 2 शतक लगाने वाले डेविड वॉर्नर और हेनरिक क्लासेन के बाद वह तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल 2025 में अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों पर 10 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 141 रन की पारी खेली थी।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version