Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

एशिया कप : सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराया

Dubai, Sep 26 (ANI): Sri Lanka's Pathum Nissanka celebrates his half-century during the match against India in the Super Fours (A1 v B1) of the Asia Cup 2025, at Dubai International Cricket Stadium in Dubai on Friday. (ANI Photo) Restrictions on the usage of the Asia Cup 2025 photographs 1. Photographs to be USED ONLY FOR EDITORIAL PURPOSES 2. Clients will publish the same strictly for editorial use. 3. For clients with digital/ broadcast services usage strictly in Bona fide news programmes/ bulletins (Excluding magazine shows, analysis, discussion programmes) 4. Clients cannot add any sponsorship, product placement or other commercial credits to these pictures. 5. Any violation of these restrictions will be the liability of the user/client concerned.

दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 के आखिरी सुपर-4 मैच का परिणाम सुपर ओवर के माध्यम से आया। सुपर ओवर में श्रीलंका सिर्फ दो रन बना सकी। कुसाल परेरा और शनाका ने अपना विकेट बिना खाता खोले गंवाया। कामिंडु मेंडिस 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से सुपर ओवर अर्शदीप ने डाला। जीत के लिए जरूरी 3 रन सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर बनाकर टीम को जीत दिला दी। उनके साथ पारी की शुरुआत करने गिल आए थे। श्रीलंका के लिए सुपर ओवर लेकर वानिंदु हसरंगा लेकर आए थे।  

सुपर ओवर से पहले 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 52 गेंद पर शतक लगाया। यह टी20 का उनका पहला शतक था। निसांका पारी की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर हावी रहे। उन्होंने सभी गेंदबाजों पर अटैक किया और फील्ड के हर क्षेत्र में शॉट लगाए। निसांका आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। वह 58 गेंद पर 6 छक्के और 7 चौके की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read : तीन मौके, जब 200 रन बनाकर टाई हुआ टी20 मुकाबला

कुसाल परेरा ने 32 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। परेरा ने निशांका के साथ दूसरे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की। कप्तान असलांका 5 और कामिंडु मेंडिस 3 रन बनाकर आउट हुए। शनाका 11 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका को आखिरी गेंद पर 3 रन की जरूरत थी। टीम 2 रन बना सकी और मैच ड्रॉ रहा। भारत की तरह श्रीलंका भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन ही बना सकी।

इससे पहले, श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए थे। प्रचंड फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मैच में भी तूफानी बल्लेबाजी की और लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया। महज 22 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक ने 31 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 61 रन की तूफानी पारी खेली। 

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अच्छे टच में दिखे। सैमसन ने 23 गेंद पर 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 39 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा 34 गेंद पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर पटेल ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। अक्षर 15 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

श्रीलंका के लिए महिश तिक्षाणा, दुश्मंथा चमीरा, वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका और कप्तान असलांका ने 1-1 विकेट लिए।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version