Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

आईपीएल 2026 के बीच बीसीसीआई का नया फरमान, सिर्फ 16 खिलाड़ियों को ही एंट्री

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़े कई सख्त नियम बनाए हैं। नए नियम के मुताबिक मैच के दौरान केवल उन्हीं खिलाड़ियों को मैदान में आने या घूमने की अनुमति होगी जिनका नाम टीम शीट में शामिल होगा। शीट में सिर्फ 16 खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति होगी। 

रिपोर्ट के मुताबिक, नए नियम के अनुसार प्रत्येक टीम अपने खिलाड़ियों की शीट में 16 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है। इसमें 11 खिलाड़ी वे होंगे जो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। इसके अलावा, इम्पैक्ट सब के रुप में 1 और 4 खिलाड़ी रिजर्व के रूप में रखे जा सकते हैं। इन 16 खिलाड़ियों के अलावा मैदान में टीम का कोई भी अन्य सदस्य मैदान पर प्रवेश नहीं कर सकेगा।

नए नियम के मुताबिक टीम शीट में शामिल न होने वाले खिलाड़ी ड्रिंक्स, बैट या ग्लव्स लेकर मैदान में नहीं जा सकेंगे। वे खिलाड़ियों तक कोई मैसेज भी नहीं पहुंचा सकेंगे। बाउंड्री लाइन के पास केवल 5 खिलाड़ी ही बिब पहनकर घूम सकते हैं। बाकी खिलाड़ियों को डगआउट में ही रहना होगा। 

Also Read : कमर दर्द और रीढ़ की जकड़न से छुटकारा दिलाए चक्रासन योगासन

इन नियमों का पालन न करना टीम और खिलाड़ियों की मुश्किल बढ़ा सकता है। 

सूत्रों के मुताबिक, टीम प्रबंधन को साफ निर्देश दिए गए हैं कि मैच के दौरान सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों की अनावश्यक आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी। बाउंड्री लाइन और एलइडी विज्ञापन बोर्ड के बीच केवल सीमित खिलाड़ियों को ही रहने की अनुमति होगी।

बीसीसीआई इन नियमों को और भी कड़ा करने का विचार कर रही है। 

माना जा रहा है कि यह नया नियम एमपीसी (मैच खेलने की शर्तों) के क्लॉज 11.5.2 और 24.1.4 को और सख्ती से लागू करने के लिए लाया गया है। क्लॉज 11.5.2 के मुताबिक, बिना अंपायर की अनुमति के मैदान पर ड्रिंक्स ले जाना या समय बर्बाद करना नियमों के खिलाफ है।

बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के दौरान ये फैसला क्यों लिया है, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि मैच के दौरान अनुशासन बनाए रखने, अनावश्यक भीड़ और व्यवधान को कम करने, और खेल की गति को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से ये नियम लाए गए हैं। 

Pic Credit : ANI

Exit mobile version