टी20 वर्ल्ड कप विजेताओं पर बरसा पैसा, बीसीसीआई देगा 131 करोड़
न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने 96 रन से जीत हासिल की, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के नकद इनाम की घोषणा कर दी है। इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था। उस समय विजेता टीम को 125 करोड़ रुपए का इनाम मिला था। पिछली बार की तुलना में बीसीसीआई ने इस बार नकद इनाम में 6 करोड़ रुपए का इजाफा किया है। बीसीसीआई की ओर से जारी बयान...