Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

दासुन शनाका का रिकॉर्ड बेहतर श्रीलंका के लिए टी20 का सबसे तेज अर्धशतक

Dubai, Sep 20 (ANI): Sri Lanka's Dasun Shanaka plays a shot during the Asia Cup 2025 match against Bangladesh, at Dubai International Cricket Stadium in Dubai on Saturday. (ANI Photo) Restrictions on the usage of the Asia Cup 2025 photographs 1. Photographs to be USED ONLY FOR EDITORIAL PURPOSES 2. Clients will publish the same strictly for editorial use. 3. For clients with digital/ broadcast services usage strictly in Bona fide news programmes/ bulletins (Excluding magazine shows, analysis, discussion programmes) 4. Clients cannot add any sponsorship, product placement or other commercial credits to these pictures. 5. Any violation of these restrictions will be the liability of the user/client concerned.

टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका की कप्तानी कर रहे ऑलराउंडर दासुन शनाका अपने प्रदर्शन से कभी-कभी हैरान करते हैं। गुरुवार को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ओमान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी शनाका ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न सिर्फ घरेलू दर्शकों को हैरान किया बल्कि रोमांचित करते हुए श्रीलंका को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। 

शनाका पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उस समय तक श्रीलंका का स्कोर 13.3 ओवर में 136 था। यहां पर श्रीलंका को एक विस्फोटक पारी की जरूरत थी जो टीम को सुरक्षित स्कोर तक पहुंचा सके। शनाका ने जिम्मेदारी उठाई और महज 19 गेंदों पर 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से अर्धशतक लगा दिया। अंतरराष्ट्रीय टी20 में श्रीलंका की तरफ से यह सबसे तेज अर्धशतक है।

Also Read : टी20 विश्व कप: श्रीलंका की बड़ी जीत, ओमान को 105 रन से हराया

पूर्व में भी श्रीलंका की तरफ से सबसे तेज टी20 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी शनाका के नाम ही था। दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 2023 में पुणे में भारत के खिलाफ 20 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। 

शनाका की विस्फोटक पारी के दम पर श्रीलंका ने 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। शनाका ने 20 गेंद पर 50 रन बनाए। इसके अलावा, पवन रथनायके ने 28 गेंद पर 1 छक्का और 8 चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेली। कुसाल मेंडिस ने भी 45 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली। 

टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले शनाका को श्रीलंकाई टीम में शामिल किए जाने पर संशय था, लेकिन विश्व कप से ठीक पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक कड़ा फैसला लेते हुए उन्हें न सिर्फ टीम में चुना बल्कि कप्तानी भी सौंप दी। बतौर कप्तान शनाका का श्रीलंका के लिए रिकॉर्ड अच्छा रहा है। वह टीम को एशिया कप का खिताब दिला चुके हैं। 

Pic Credit : ANI

Exit mobile version