T20 World Cup 2026

  • भारत ने तीसरी बार जीता टी-20 वर्ल्ड कप

    अहमदाबाद। संजू सैमसन (89), इशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों के बाद जसप्रीत बुमराह (चार विकेट) और अक्षर पटेल ( तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत लगातार दूसरी बार टी-20 विश्वकप खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। मैच में 15 रन देकर चार विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को ‘प्लयेर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। वहीं टूर्नामेंट में संजू सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट’...

  • टी20 वर्ल्ड कप: गेंदबाजों की आएगी शामत

    भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रनों की बारिश देखने को मिली थी और कुल 499 रन बने थे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप का फाइनल में भी ऐसा ही मंजर देखने को मिल सकता है।  ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक फाइनल मुकाबले में स्कोर करीब 200 रन के आसपास रहने की संभावना है। शुरुआत में यह माना जा रहा था कि हरी घास वाली पिच तेज गेंदबाजों को मदद दे सकती है, लेकिन सेमीफाइनल में तस्वीर...

  • टी20 वर्ल्ड कप: भारत या इंग्लैंड वानखेड़े में किसे मिलेगा फाइनल का टिकट

    टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार शाम 7 बजे से भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों ही टीमें अपनी श्रेष्ठ क्रिकेट खेलेंगी।  भारत और इंग्लैंड दोनों का टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है। भारतीय टीम ने सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र मैच गंवाया था, जबकि इंग्लैंड ने ग्रुप स्टेज में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी इकलौती हार का सामना करना पड़ा था। टूर्नामेंट में भारतीय टीम का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम एकजुट होकर प्रदर्शन करने में सफल नहीं रहा है, लेकिन हर...

  • टी20 वर्ल्ड कप अभियान खत्म, मगर घर वापसी में कैरेबियन खिलाड़ियों को देरी

    भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में हार के बाद वेस्टइंडीज के अभियान का अंत भी हो गया, लेकिन खिलाड़ी अभी तक भारत में ही हैं, क्योंकि अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्रों पर प्रतिबंध लगा हुआ है।  विंडीज क्रिकेट (सीडब्ल्यूआई) ने कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और जैसे ही यात्रा की पक्की व्यवस्थाएं पूरी होंगी, बोर्ड आगे अपडेट देगा। सीडब्ल्यूआई ने एक बयान में कहा, "सीडब्ल्यूआई टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए जल्द से जल्द सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था करने के लिए इंटरनेशनल...

  • टी20 वर्ल्ड कप: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

    टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में ग्रुप 1 का बेहद अहम मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।  टॉस जीतने के बाद मार्करम ने कहा हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट काफी अच्छा लग रहा है। हमने यहां कुछ गेम खेले हैं और इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। हम लकी रहे हैं कि हमें यहां कुछ गेम खेलने को मिले हैं। कगिसो रबाडा आईपीएल के दौरान यहां काफी खेले हैं और वह इनपुट दे रहे हैं।...

  • दासुन शनाका का रिकॉर्ड बेहतर श्रीलंका के लिए टी20 का सबसे तेज अर्धशतक

    टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका की कप्तानी कर रहे ऑलराउंडर दासुन शनाका अपने प्रदर्शन से कभी-कभी हैरान करते हैं। गुरुवार को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ओमान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी शनाका ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न सिर्फ घरेलू दर्शकों को हैरान किया बल्कि रोमांचित करते हुए श्रीलंका को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।  शनाका पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उस समय तक श्रीलंका का स्कोर 13.3 ओवर में 136 था। यहां पर श्रीलंका को एक विस्फोटक पारी की जरूरत थी जो टीम को सुरक्षित स्कोर तक पहुंचा सके। शनाका ने जिम्मेदारी उठाई...

  • टी20 विश्व कप: श्रीलंका की बड़ी जीत, ओमान को 105 रन से हराया

    पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के मुकाबले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हरा दिया। श्रीलंका की यह दूसरी जीत है।  226 रन के बड़े लक्ष्य के दबाव में ओमान की बल्लेबाजी बिखर गई। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 12 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हम्माद मिर्जा भी 9 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मोहम्मद नदीम और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए वसीम अली ने क्रीज पर रुकने...

  • भारत में टी20 विश्व कप 2026 का मैच कवर नहीं कर पाएंगे बांग्लादेशी पत्रकार, आईसीसी ने लगाई रोक

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बताया है कि उसने टी20 विश्व कप 2026 के भारत में होने वाले मैचों को कवर करने के लिए बांग्लादेशी पत्रकारों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है।  एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी अधिकारियों ने कहा है कि बांग्लादेश की सरकार और बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश क्रिकेट टीम को भारत नहीं भेजने का फैसला किया था और भारत को असुरक्षित बताया था। उसी आधार पर बांग्लादेशी पत्रकारों के वीजा और एक्रिडिएशन आवेदन खारिज कर दिए गए हैं।  विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से 6 मार्च...

  • इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए प्रोविजनल टीम की घोषणा की

    इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे-टी20 और टी20 विश्व कप 2026 के लिए हैरी ब्रूक की कप्तानी में प्रोविजनल टीम की घोषणा की है। इंजरी की वजह से एशेज सीरीज से बाहर हुए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भी इस टीम में जगह दी गई है। हालांकि आर्चर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।  ईसीबी ने अपने बयान में कहा इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट चयन समिति ने अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज और टी20 विश्व कप 2026 के लिए प्रोविजनल टीम चुन ली है। श्रीलंका के खिलाफ 3...

  • सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान

    टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। शुभमन गिल को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है।  बीसीसीआई के सचिव देवजित सैकिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टी20 विश्व कप 2026 के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा की। न्यूजीलैंड सीरीज में भी टी20 विश्व कप वाली टीम ही खेलेगी। इस अवसर पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी मौजूद रहे। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में घोषित...

और लोड करें