Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

गिल हुए चोटिल, अभ्यास मैच में राहुल कर रहे हैं कप्तानी

शुभमन गिल

Ahmedabad, Feb 12 (ANI): India's Shubman Gill celebrates his century during the 3rd ODI match against England, at Narendra Modi Stadium in Ahmedabad on Wednesday. (ANI Photo)

भारतीय कप्तान शुभमन गिल श्रीलंका दौरे पर अभ्यास के दौरान चोटिल होने के कारण एक मात्र अभ्यास मैच के पहले दिन नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह उपकप्तान केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीसआई) ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय मुकाबले से पहले बताया कि गुरुवार के अभ्यास सत्र के दौरान उनके दाएं हाथ की अनामिका उंगली में गेंद लगने से चोट लग गई है।

बीसीसीआई ने कहा, “एहतियात के तौर पर गिल श्रीलंका इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे बीसीसीआई का चिकित्सा दल उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

Also Read : इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जॉन टर्नर ने सिर्फ़ 25 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

अब यह देखना होगा कि गिल दूसरे और तीसरे दिन खेल पाते हैं या नहीं। श्रीलंका इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। इसके अलावा बी साई सुदर्शन भी अभी तक श्रीलंका नहीं पहुंचे हैं। भारत ए के श्रीलंका दौरे के दौरान उनके पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। हालांकि उम्मीद है कि वह पहले टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

गिल की चोट ऐसे समय लगी है जब भारत पहले से ही कई खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रहा है। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले सबसे बड़ा झटका जसप्रीत बुमराह के बाहर होने का रहा। बीसीसीआई के चिकित्सा दल ने उनके बाएं घुटने की समस्या को देखते हुए उन्हें और आराम देने की सलाह दी है। उनकी जगह आक़िब नबी को टीम में शामिल किया गया है। हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी भी उपलब्ध नहीं हैं। दोनों क्रमशः हैमस्ट्रिंग और क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे हैं। वहीं वॉशिंगटन सुंदर कम से कम पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं, जबकि आकाश दीप पीठ में स्ट्रेस रिएक्शन के कारण लंबे समय से मैदान से दूर हैं।

श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में और दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी मैदान पर खेला जाएगा।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version