Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2026 की नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे

Kolkata, Apr 26 (ANI): Punjab Kings' Glenn Maxwell walks back to the pavilion after getting dismissed by Kolkata Knight Riders' Varun Chakaravarthy during their IPL 2025 match, at Eden Gardens in Kolkata on Saturday. (ANI Photo)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबु धाबी में होगा। नीलामी के लिए कुल 1,355 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है। इसमें दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का नाम नहीं है। नीलामी सूची में मैक्सवेल का नाम न होने से यह स्पष्ट हो गया है कि अगले सीजन में वह मैदान पर नहीं दिखेंगे। 

ग्लेन मैक्सवेल पिछले सीजन पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। उंगली की चोट की वजह से वह सीजन के बीच में ही बाहर हो गए थे। पंजाब ने उनकी जगह मिचेल ओवेन को शामिल किया था।

मैक्सवेल हाल ही में भारत के खिलाफ हुई 5 टी20 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। टीम में होने का मतलब है कि वह पूरी तरह फिट हैं। फिट होने के बावजूद नीलामी के लिए मैक्सवेल का नाम रजिस्टर न कराना चर्चा का विषय है। हालांकि मैक्सवेल की तरफ से अपना नाम नीलामी सूची में न डालने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है। 37 साल के हो चुके मैक्सवेल के लिए यह आईपीएल करियर की समाप्ति हो सकती है।

Also Read : बिहार: तेजस्वी यादव ने नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को दी बधाई

मैक्सवेल 2012 से आईपीएल खेल रहे हैं। वह दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं।

दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज मैक्सवेल ने अपने आईपीएल करियर में 141 मैचों में 155.15 की स्ट्राइक रेट से 2,819 रन बनाए हैं। इस दौरान 18 अर्धशतक उन्होंने लगाए हैं। इसके अलावा 41 विकेट भी उन्होंने लिए हैं।

एक बल्लेबाज के रूप में पिछले 2 सीजन मैक्सवेल के लिए अच्छे नहीं रहे थे। 2024 में आरसीबी के लिए 10 मैचों में मात्र 52 रन बनाने वाले मैक्सवेल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए 7 मैचों में 48 रन बना सके। लगातार दो सीजन की असफलता भी नीलामी में उनके नाम न देने की वजह हो सकती है।

2014 और 2021 मैक्सवेल के लिए बेहतरीन सीजन रहा है। 2014 में पंजाब के लिए 16 मैचों में 552 रन उन्होंने बनाए थे। वहीं 2021 में आरसीबी के लिए 15 मैचों में उन्होंने 513 रन बनाए थे। 2023 में भी आरसीबी के लिए 14 मैचों में 400 रन उन्होंने बनाए थे।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version