Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

भारत ने श्रीलंका को 215 रनों पर समेटा

कोलकाता। भारत (India) ने कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) (51/3) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) (30/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका (Sri Lanka) को दूसरे एकदिवसीय मैच (One Day Match) में गुरुवार को 215 रन पर ऑलआउट (All Out) कर दिया। भारत को यह मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के लिये 50 ओवर में 216 रन की जरूरत है।

श्रीलंका के लिये पदार्पण कर रहे नुवानिदु फर्नांडो (Nuwanidu Fernando) ने अपने पहले ही मैच में अर्द्धशतक जड़ते हुए 63 गेंदों पर छह चौकों के साथ 50 रन बनाये, जबकि कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने 34 गेंदों पर तीन चौकों के साथ 34 रन का योगदान दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की गेंद पर अविष्का फर्नांडो (Avishka Fernando) (17 गेंद, चार चौके, 20 रन) के बोल्ड होने के बाद भी फर्नांडो और मेंडिस ने पारी की रफ्तार नहीं रुकने दी और पावरप्ले में 51 रन जोड़ लिये। (वार्ता)

Exit mobile version