Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

IPL 2024: विकेट नहीं मिलने पर अर्जुन तेंदुलकर को आया गुस्सा, स्टोइनिस को दिखाया…

Arjun

Image Credit: IPL

कल खेले गए अपने आईपीएल 2024 के मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर आईपीएल 2024 से जीत के साथ विदाई ली। लखनऊ के बड़े स्कोर के सामने मुंबई के बल्लेबाज ढ़ेर हो गए। मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI कुछ हैरान कर देने वाली थी। क्योंकि उन्होंने मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मौका दिया था और अर्जुन अपने कोटे के 4 ओवर भी पूरा नहीं फेंक सके थे। वह आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच खेल रहे थे इसके बावजूद उनमें अग्रेशन की कमी नहीं थी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का अग्रेसन दिखाई दे रहा है। अर्जुन मार्कस स्टोइनिस पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, मार्कस स्टोइनिस भी चुप रहने वाले में से नहीं थे। उन्होंने भी अर्जुन को रिप्लाई देते हुए कुछ कहा था। तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने अपने कोटे के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद फेंकने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। अर्जुन को अचानक पैर में कुछ समस्या आई जिसके बाद वह ग्राउंड से बाहर चले गए।

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को पहले ओवर में विकेट मिल सकता था लेकिन वह अनलकी रहे। तेंदुलकर ने अपने 2.2 ओवर में 22 रन खर्च किए। उनके तीसरे ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर निकोलस पूरन ने लगातार छक्के जड़े थे। अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल में ओवरऑल यह पांचवां मैच था। उन्होंने पिछले सीजन आईपीएल में डेब्यू किया था।

अब तक अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने आईपीएल में सिर्फ 5 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्हें कुल 3 विकेट मिले हैं। वहीं, एक इनिंग में उन्हें बल्लेबाजी करने का भी मौका मिला है। जिसमें उन्होंने सिर्फ 13 रन बनाए हैं। अर्जुन को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में कप्तान हार्दिक पंड्या ने अनुभवी जसप्रीत बुमराह की जगह मौका दिया जबकि रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें :- RCB vs CSK मैच से पहले सामने आई बुरी खबर, कोहली के फैंस को…

यह भी पढ़ें :- जेम्स एंडरसन के बाद भी जीवन होना चाहिए: एंड्रयू स्ट्रॉस

Exit mobile version