Mumbai Indians

  • टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने SRH के खिलाफ गेंदबाजी चुनी

    मुंबई। मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुरूवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।  पिच रिपोर्ट : (IPL 2025) पिच सख्‍त है, जिस पर घास हैं। तेज गेंदबाजों को यहां पर मदद मिलती है, सीम के साथ गेंद करके वे शुरुआत में विकेट पाते ही पाते हैं। स्पिनरों के‍ लिए यहां पर अधिक कुछ नहीं है, लेकिन छोटा मैदान होने पर यहां पर बड़े हिट लगते हैं। जो टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। Also Read : जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा...

  • IPL 2025: ना हार्दिक ना रोहित…मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बना यह तूफानी खिलाड़ी

    Mumbai Indians Captain IPL 2025: 22 मार्च से शुरू हो रहे IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का अभियान 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच से शुरू होगा। हालांकि, इस मुकाबले में टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेलेंगे। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम का नया कप्तान बनाया है, लेकिन पहले ही मैच में उनके बाहर रहने की खबर ने सभी को चौंका दिया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि उनकी जगह कौन कप्तानी करेगा? इस सवाल का जवाब खुद हार्दिक पांड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया। उन्होंने बताया कि पहले...

  • कार्ल हॉपकिंसन मुंबई इंडियंस के नए फील्डिंग कोच नियुक्त

    मुंबई। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने शुक्रवार को कहा कि उसने आईपीएल 2025 से पहले कार्ल हॉपकिंसन (Carl Hopkinson) को अपना नया फील्डिंग कोच (Fielding Coach) नियुक्त किया है। हॉपकिंसन ने जेम्स पैमेंट की जगह ली है, जो सात साल तक मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच थे। न्यूजीलैंड के मूल निवासी पैमेंट 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस की लगातार खिताबी जीत का हिस्सा थे। फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, "हम उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देना चाहते हैं।" हॉपकिंसन ने हाल ही में इंग्लैंड के लंबे...

  • हमने नीलामी से सही तालमेल चुना: हार्दिक पांड्या

    Hardik Pandya: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने कहा कि वह जेद्दा में हाल ही में हुई मेगा नीलामी से जिन खिलाड़ियों को चाहते थे, उनके बारे में कोचिंग स्टाफ के साथ करीबी संपर्क में थे और उन्हें लगा कि 2025 सीजन के लिए टीम वास्तव में अच्छी निकली है। पिछले महीने की नीलामी में, एमआई ने ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, रयान रिकलेटन, मिशेल सेंटनर, लिजाद विलियम्स और रीस टॉपली जैसे अनुभवी विदेशी खिलाड़ियों के साथ-साथ दीपक चाहर, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, राज अंगद बावा जैसे भारतीय खिलाड़ियों को भी...

  • मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रहेंगे हार्दिक पांड्या

    मुंबई। मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए जाने के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और रोहित शर्मा दोनों ही काफ़ी ख़ुश दिखाई दिए। पिछले सीज़न की तमाम आलोचनाओं के बाद भी हार्दिक को रिटेन किया गया और वह टीम के कप्तान बने रहेंगे। हार्दिक ने कहा कि उनके लिए पिछला साल बहुत उथल-पुथल भरा रहा था लेकिन यह साल उनके लिए शानदार रहा है। उन्‍हें वापस से बहुत सारा प्‍यार मिला है, जिसे पाकर वह अभिभूत हैं। हार्दिक ने कहा, "यह शानदार रहा। मुझे वापस बहुत सारा प्यार मिला है। यही तो मेरी दुनिया है। मैंने हमेशा यहां से शुरू हुई...

  • IPL 2025 में इन 4 टीमों के बदलेंगे कप्तान! रेस में रोहित-पंत जैसे धुरंधर

    IPL 2025 के लिए इस साल मेगा-ऑक्शन होने वाला हैं। और बीसीसीआई को उससे पहले खिलाड़ियों की रिटेंशन को लेकर नियम जारी करने हैं। बोर्ड ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों से बात की हैं लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया हैं। और इस बार मेगा ऑक्शन के कारण कई बड़े फेरबदल देखने को मिलेंगे। आईपीएल 2025 में बड़ा बदलाव मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। लेकिन टीम का प्रदर्शन खराब रहा था और वह 10वें पायदान पर रही थी। इसके बावजूद ऐसा लग रहा था कि फ्रेंचाइजी हार्दिक पर ही भरोसा कायम रखेगी। और लेकिन...

  • Hardik Pandya पर लगा भारी जुर्माना, अगले सीजन नहीं खेल सकेंगे पहला मैच

    मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 का सीजन हार के साथ समाप्त हो गया है लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। मुंबई की टीम का यह सीजन काफी निराशाजनक रहा और टीम 14 में से सिर्फ चार मैच में ही जीत हासिल कर सकी। मुंबई को शुक्रवार को लखनऊ के खिलाफ भी 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब धीमी ओवर गति को लेकर बीसीसीआई ने हार्दिक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह इस सीजन टीम का तीसरा गुनाह है, इसलिए पांड्या पर एक मैच का निलंबन भी लगाया...

  • निलंबित होने के कारण अगले सीज़न का पहला मैच नहीं खेलेंगे हार्दिक

    मुंबई। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को धीमी ओवर गति (Slow Over Rate) को लेकर एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है। अब वह अगले सीज़न का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के ख़िलाफ़ उनकी टीम समय पर अपने ओवर ख़त्म नहीं कर पाई थी।  मुंबई के लिए यह मैच आईपीएल 2024 का आख़िरी मैच था। इसका मतलब यह हुआ कि हार्दिक अगले सीज़न का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। यदि हार्दिक (Hardik) अगले सीज़न के लिए किसी अन्य टीम में चले जाते हैं, तो वह उस...

  • IPL 2024: विकेट नहीं मिलने पर अर्जुन तेंदुलकर को आया गुस्सा, स्टोइनिस को दिखाया…

    कल खेले गए अपने आईपीएल 2024 के मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर आईपीएल 2024 से जीत के साथ विदाई ली। लखनऊ के बड़े स्कोर के सामने मुंबई के बल्लेबाज ढ़ेर हो गए। मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI कुछ हैरान कर देने वाली थी। क्योंकि उन्होंने मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मौका दिया था और अर्जुन अपने कोटे के 4 ओवर भी पूरा नहीं फेंक सके थे। वह आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच खेल रहे थे इसके बावजूद उनमें अग्रेशन की कमी नहीं थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...

  • मुझे अंत तक खेलने की जरूरत थी: सूर्यकुमार यादव

    मुंबई। मुंबई इंड‍ियंस (Mumbai Indians) ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल मुकाबले में सोमवार को 7 विकेट से मात दी। मुंबई के एक समय मैच में 31 रन पर 3 विकेट गिर गए थे लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की शतकीय पारी ने टीम को एक आसान जीत दिलाई। हैदराबाद ने वानखेड़े स्टेडियम में पहले खेलते हुए 173-8 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में एमआई ने रोहित (4), ईशान (9) और नमन (0) के विकेट जल्दी खो दिए। Suryakumar Yadav सूर्यकुमार ने 51 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए और तिलक वर्मा (32 गेंदों में नाबाद 37 रन)...

  • साझेदारियों की कमी हार का कारण रही: पांड्या

    मुंबई। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने वानखेड़े स्टेडियम में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रयास के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से शुक्रवार को मिली 24 रनों की हार के लिए अपने बल्लेबाजों की साझेदारी बनाने में असमर्थता को जिम्मेदार ठहराया। केकेआर की पारी के अंत में जसप्रीत बुमराह (3-18) और नुवान तुषारा (3-42) ने तीन-तीन विकेट लिए, क्योंकि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने वेंकटेश अय्यर की 52 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी के बावजूद उन्हें 169 रनों पर सीमित कर दिया, जिन्होंने छठे विकेट के लिए मनीष...

  • रिंकू का विकेट लेते ही पीयूष चावला ने आईपीएल में बनाया खास रिकॉर्ड, ड्वेन ब्रावो को पछाड़ा

    आईपीएल 2024 के 51वें मुकाबले में भले ही मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 24 रन से हार का मुँह देखना पड़ा। लेकिन मुंबई टीम के एक गेंदबाज ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। पीयूष चावला आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला दूसरे गेंदबाज बन गए है। गेंदबाज Piyush Chawla ने ड्वेन ब्रावो को सबसे ज्यादा आईपीएल विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। Mumbai Indians के लिए खेलने वाले 35 साल के खिलाड़ी Piyush Chawla आईपीएल के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने...

  • इस वजह से हारी मुंबई इंडियंस? कप्तान हार्दिक पांड्या ने किया खुलासा

    आईपीएल 2024 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत हुई। इस मुकाबले को केकेआर ने 24 रनों से जीत लिया। वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर (KKR) की टीम 169 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में मुंबई की टीम 145 रन ही बना सकी। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने मैच के बाद हार के कारण पर बात की। उहोनें कहा कि मुंबई के खिलाड़ी साझेदारी नहीं बना पाए। टीम के विकेट काफी जल्दी गिर गए। पांड्या (Hardik Pandya) ने आगे कहा कि हमारे...

  • 7 हार के बाद भी आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस? जानिए कैसे

    IPL 2024: आईपीएल 2024 का 48वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। लखनऊ ने यह मैच आसानी से जीत लिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को प्लेऑफ (Playoffs) में जगह बनाने के लिए जीतना जरूरी था लेकिन इस हार के बाद मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो गई है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपना दसवां मैच हार गई है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई को दसवें मैच से लेकर लगातार पांचों मैच जीतने थे। लेकिन इन पांच मैचों में उसे एक...

  • मुंबई के खिलाफ 35 रन बनाते ही KL Rahul बन जाएंगे नंबर 1 बल्लेबाज, कोहली भी पीछे

    IPL 2024: आईपीएल 2024 के सीजन का एक महत्वपूर्ण मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इसी बीच केएल राहुल (KL Rahul) आईपीएल में अपने नाम के बड़ा रिकॉर्ड करने की दहलीज पर हैं। इस मैच में केएल राहुल (KL Rahul) सिर्फ 35 रन बनाने के साथ ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ एक बड़ा आईपीएल रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। राहुल (KL Rahul) के बल्ले से इस सीजन में अब तक 378 रन बन चुके हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। मुंबई के खिलाफ मैच...

  • दिल्ली कैपिटल्स को लगा दोहरा झटका, मुंबई के खिलाफ नहीं खेलेंगे ये 2 विस्फोटक खिलाड़ी

    IPL 2024: आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला आज अरुण जेटली स्टेडियम में दोहपर 3:30 बजे से शुरू होगा। एक तरफ दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम 4 मैच जीतकर 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। तो वहीं मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम 3 मैच जीतने के साथ 6 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है। दिल्ली (Delhi Capitals) ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को मात दी थी, इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए एक बड़ी खबर सामने आई...

  • शतक जड़ने के बाद भी यशस्वी जायसवाल नहीं बने Player of the Match, जानें किसे मिला अवॉर्ड

    IPL 2024: सोमवार को खेले गए आईपीएल 2024 के 38वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का बल्ला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ जमकर चला, जायसवाल ने मुंबई के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 104 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। इस बेहतरीन शतक के बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला। राजस्थान रॉयल्स के ही तेज गेंदबाज संदीप शर्मा को यह अवॉर्ड सौंपा गया। आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने इस मुकाबले में शानदार...

  • RR vs MI: आज राजस्थान से हिसाब बराबर करने उतरेगी मुंबई, ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन

    IPL 2024: आईपीएल सीजन का 38वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आज जयपुर में खेला जाना है। यह मैच साढ़े सात बजे से खेला जाएगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट फैंस के चेहरे पर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचकारी होने की उम्मीद है, क्योंकि जीत के लिए सभी खिलाड़ी अच्छी मेहनत करेंगे। अगर इस सीजन में दोनों टीमों की तुलना करें तो राजस्थान रॉयल्स (RR) का पलड़ा काफी भारी है, जिसने अपने 7 मैचों में 6 जीत दर्ज की है। राजस्थान (RR) की प्लेइंग इलेवन...

  • IPL 2024: मुंबई की टीम में खटपट! हार्दिक पांड्या से नाराज हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी

    मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम के अंदर क्या अब दरारें बढ़ती जा रही हैं? अगर कोई ऐसा नहीं मानता है, तो उसे अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) की इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नजर डालनी चाहिए, जिसे पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली जीत के बाद उन्होंने शेयर किया था। नबी ने आईपीएल 2024 में फ्रेंचाइजी के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के सीमित मौके मिलने पर एक प्रशंसक की पोस्ट को शेयर किया। एक फैन ने स्टोरी शेयर कि हार्दिक ने मोहम्मद नबी को मैच में गेंदबाजी के लिए नहीं बुलाया। मुंबई (Mumbai Indians) ने भले ही पंजाब किंग्स...

  • IPL 2024: रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, धोनी के बाद इस आंकड़े छूने वाले दूसरे खिलाड़ी बनेंगे

    रोहित शर्मा 2008 से इंडियन प्रीमियर लीग खेलते हुए आ रहे हैं। रोहित आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच खिताब जितवाए हैं। अब हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल में वह ऐतिहासिक आंकड़ा छूने जा रहे हैं, जहां अभी तक सिर्फ धोनी ही पहुंच सके हैं। अभी इस खास आंकड़े से विराट कोहली भी दूर हैं। आईपीएल 2024 का आज 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच के ज़रिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने आईपीएल करियर का 250वां मुकाबला खेलने के...

और लोड करें