Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

IPL 2024: लीग चरण का समापन SRH दूसरे और RCB चौथे स्थान पर

Image Credit: IPL

रविवार, 19 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के लीग चरण के आखिरी दिन सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को हराकर IPL 2024 अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। और राजस्थान जो आईपीएल 2024 के पहले भाग में अंक तालिका में शीर्ष पर रहा उन्होंने लीडरबोर्ड पर अपने लीग अभियान को तीसरे स्थान पर समाप्त किया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद, IPL 2024 अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही और इस तरह प्लेऑफ में जगह बनाई। और सीएसके 15 साल में अपने 13वें प्लेऑफ में जगह बनाने से मामूली अंतर से चूक गई। वह पांचवें स्थान पर रहे और उनके बाद दिल्ली कैपिटल्स छठे स्थान पर और लखनऊ सुपर जायंट्स सातवें स्थान पर रहे।

मुंबई इंडियंस अपने इतिहास में दूसरी बार IPL 2024 अंक तालिका में सबसे नीचे रहेगी। और आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली के पास ऑरेंज कैप हैं। क्योंकि उन्होंने 14 मैचों में 708 रन बनाए हैं। साथ ही शीर्ष पांच की सूची में रनों की संख्या के मामले में कोई भी उनके आसपास भी नहीं हैं।

हर्षल पटेल, जिन्होंने IPL 2024 में अपना आखिरी गेम SRH के खिलाफ खेला। उनके पास पर्पल कैप हैं। उन्होंने दो और विकेट अपनी झोली में डाले। साथ ही वरुण चक्रवर्ती और युजवेंद्र चहल दो ऐसे गेंदबाज हैं। जो शीर्ष स्थान के लिए हर्षल को चुनौती दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- 

लखनऊ के खिलाफ रोहित की बल्लेबाजी से प्रभावित हुए गावस्कर

MS Dhoni का IPL सफर: संन्यास की अटकलें और फैन्स की उम्मीदें

Exit mobile version