Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

आईपीएल 2026: शुभमन गिल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

Mumbai, Jun 06 (ANI): Indian Men's Cricket Test Captain Shubman Gill addresses a press conference ahead of leaving for England to play a five-match Test series as part of the 2025-27 ICC World Test Championship cycle, in Mumbai on Thursday. (ANI Photo)

आईपीएल 2026 में बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 1 रन से हरा दिया। जीटी की सीजन की यह पहली जीत थी। इस जीत के बावजूद जीटी के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है। 

शुभमन गिल पर धीमी ओवर गति की वजह से 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। बतौर कप्तान गिल की इस सीजन में यह पहली गलती है। 

आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 14 के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखी।

बयान में आगे कहा गया यह आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला उल्लंघन था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए गिल पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया। अगर गलती दोहराई गई, तो गिल की सजा दोगुनी हो जाएगी। अगर वह तीसरी बार नियमों के खिलाफ जाते हैं, तो गिल पर एक मैच का बैन लग सकता है।

इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी धीमी ओवर गति की वजह से लगातार 2 मैचों में जुर्माना लगाया जा चुका है। श्रेयस पर सीजन के पहले मैच में 12 लाख तो दूसरे मैच में 24 लाख का जुर्माना लगाया गया था। 

Also Read : आईपीएल 2026 के बीच बीसीसीआई का नया फरमान, सिर्फ 16 खिलाड़ियों को ही एंट्री

शुभमन गिल पर लगाया गया जुर्माना जीटी को सीजन में मिली पहली जीत के जश्न को शायद ही फीका करे। गुजरात ने बुधवार को दिल्ली को हाथ से निकल चुके मैच में 1 रन से हराकर बेहद अहम दो अंक प्राप्त किए। 

मैच पर नजर डालें तो डीसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे। जीटी की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे बड़ी पारी खेली थी। गिल ने 45 गेंदों पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 70 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा, विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 27 गेंदों पर 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 52 और वाशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 55 रन की पारी खेली। 

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए डेविड मिलर ने 20 ओवर में 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 41 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में 1 रन से चूक गए। इसमें कहीं न कहीं उन्हीं का लिया एक निर्णय कारण बना। 

दरअसल, डीसी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी। गेंद प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ में थी। पहली गेंद पर विप्राज निगम ने चौका लगा दिया। दूसरी गेंद पर वह आउट हो गए। तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने सिंगल लेकर स्ट्राइक डेविड मिलर को दे दी। 

डीसी को आखिरी 3 गेंदों पर जीत के लिए 8 रन बनाने थे। मिलर ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगा दिया। आखिरी 2 गेंदों पर जीत के लिए डीसी को 2 रन बनाने थे। मिलर ने सिंगल नहीं लिया और यहीं गलती कर बैठे। आखिरी गेंद मिलर के बल्ले पर नहीं आई और सिंगल लेने की कोशिश में कुलदीप यादव रन आउट हो गए। कुलदीप को विकेटकीपर जोस बटलर ने रन आउट कर दिया। इस तरह दिल्ली के हाथ से जीत फिसल गई। मिलर 20 गेंदों पर 41 रन की पारी खेल निराश लौटे। 

जीटी की इस सीजन के तीसरे मैच में यह पहली जीत थी, जबकि डीसी की सीजन के तीसरे मैच में पहली हार थी।  

Pic Credit : ANI

Exit mobile version