Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

काउंटी क्रिकेट में कुलदीप यादव का ऑलराउंड प्रदर्शन

Galle [Sri Lanka], Aug 17 (ANI): India's Kuldeep Yadav on the third day of the first test match between India and Sri Lanka at Galle International Stadium, in Galle on Monday. (ANI Photo)

कुलदीप यादव ने यॉर्कशायर के लिए हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए एसेक्स के खिलाफ 60 रन देकर तीन विकेट लिए और उसके बाद 36 रन की उपयोगी पारी खेली। उनकी और डॉम बेस की आठवें विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी यॉर्कशायर के लिए बेहद अहम साबित हुई। बेस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 80 रन बनाए। इस साझेदारी की बदौलत यॉर्कशायर अपनी पहली पारी में 390 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। कुलदीप जब बल्लेबाजी करने आए थे तो यॉर्कशायर के सात विकेट 281 रनों पर गिर चुके थे। वहां से उन्होंने बेस का साथ मिला। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एसेक्स की टीम यॉर्कशायर से 253 रन पीछे है।

इसके बाद गेंदबाजी में कुलदीप ने एसेक्स के शीर्ष और मध्य क्रम को परेशान किया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज पॉल वॉल्टर, नंबर-3 बल्लेबाज और कप्तान टॉम वेसली के अलावा चार्ली एलिसन को आउट किया। कुलदीप ने वॉल्टर और एलिसन को पगबाधा किया, जबकि एसेक्स के कप्तान वेसली को बोल्ड कर दिया। दिलचस्प बात यह रही कि बल्ले से कुलदीप के साथ बड़ी साझेदारी करने वाले बेस ने गेंद से भी उनका अच्छा साथ दिया। दोनों ने मिलकर एसेक्स की पहली पारी में अब तक गिरे सात में से छह विकेट हासिल कर लिए हैं। कुलदीप को घास और तेज गेंदबाजों वाली पिच पर पिछले मुकाबले में गेंदबाजी का मौका नहीं मिला था।

Also Read : तमिलनाडु में ‘सेकुलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’

वॉरिकशायर और ग्लमॉर्गन के बीच खेले गए एक अन्य मुक़ाबले में भारत के टेस्ट स्टार मानव सुथार ने अपनी टीम की पारी की जीत में अहम भूमिका निभाई। पहली पारी में सुथार ने अपनी तीसरी ही गेंद पर विकेट हासिल कर लिया और इस दौरान एक भी रन नहीं दिया। बल्ले से उन्होंने 16 रन बनाए इसके बाद दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में दो विकेट लिये और इस पारी में भी उन्होंने एक भी रन नहीं दिया। इस तरह से पूरे मैच में सुथार ने 15 गेंदों में 3 विकेट लिए और एक भी रन ख़र्च नहीं किया। वॉरिकशायर ने यह मैच पारी और 257 रन से जीत लिया। ग्लमॉर्गन ने मैच में 69 और 65 रन बनाए, जबकि वॉरिकशायर ने एकमात्र पारी में 391 रन बनाए थे।

ससेक्स और सरी के बीच खेले जा रहे एक अन्य डिविजन-1 मुक़ाबले में भारत के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने चार विकेट हासिल किए। चाहर ने 97 रन देकर 4 विकेट लिए और सरी की ओर से पारी में सबसे ज्यादा विकेट झटका। उनके अलावा भारतीय ऑलराउंडर महिपाल लोमरोर ने दो विकेट हासिल किए।

वहीं भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी को सरी की प्लेइंग-इलेवन में जगह नहीं मिली। दूसरी ओर बाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ससेक्स की टीम में शामिल हैं और तीसरे दिन गेंदबाजी करते नजर आएंगे।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version