कुलदीप यादव की शादी आज, मसूरी में लगेगा स्टार क्रिकेटरों का मेला
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव शनिवार की शाम शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। शादी मसूरी में होगी। कुलदीप और वंशिका के परिवार विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं। प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। कुलदीप यादव की शादी की रस्में मसूरी के सेवाय होटल में शाम छह बजे से शुरू होंगी। शादी समारोह के लिए होटल को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से विशेष रूप से सजाया गया है। होटल प्रबंधन ने मेहमानों के स्वागत और आतिथ्य के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं...