Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

पॉडेल की जगह लैमिछाने दोबारा बने नेपाल के वनडे कप्तान

लेग स्पिनर संदीप लैमिछाने ने एसीसी पुरुष प्रीमियर कप से पहले बतौर वनडे कप्तान रोहित पॉडेल की जगह ली है। 30 अगस्त से 12 सितंबर तक मलेशिया में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने 14 सदस्यीय दल की घोषणा की है।

यह नेपाल के कप्तान के तौर पर लैमिछाने का दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले वह 2022 में 14 वनडे और 18 टी 20 में नेपाल की कप्तानी कर चुके हैं। नेपाल की कप्तानी में बदलाव आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में नेपाल की लगातार चार हार के बाद किया गया है। आठ टीमों वाली इस प्रतिस्पर्धा में नेपाल की टीम सातवें स्थान पर रही।

चार साल पहले लैमिछाने की कप्तानी में नेपाल ने 14 वनडे में से मात्र तीन मुक़ाबले जीते थे। 2022 में लैमिछाने के ख़िलाफ वारंट जारी होने के बाद उन्हें नेपाल ने निलंबित कर दिया था। 2023 में काठमांडू की जिला अदालत ने उन्हें रेप के मामले में दोषी पाया था, हालांकि 2024 में पाटन कोर्ट ने लैमिछाने को सबूत के अभाव में रेप के आरोप से बरी कर दिया था।

Also Read : कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ की जर्नी पूरी हुई

निलंबन के समय लैमिछाने सफेद गेंद के दोनों प्रारूप में नेपाल के कप्तान थे। अब दीपेंद्र सिंह ऐरी टी20 में नेपाल के कप्तान हैं।

लैमिछाने नेपाल के गेंदबाजी आक्रमण के अहम सदस्य हैं, उन्होंने 77 मुक़ाबलों में 154 विकेट हासिल किए हैं। 2021 में पपुआ न्यू गिनी के ख़िलाफ 11 रन देकर छह विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। टी 20 सर्किट में भी उन्होंने अपनी लेग स्पिन से पहचान बनाई है। आईपीएल, पीएसएल, बीबीएल, सीपीएल और हाल ही में बीबीएल में कुल मिलाकर उन्होंने 91 मुक़ाबले खेले हैं। लैमिछाने फरवरी 2026 में नेपाल के टी20 विश्व कप दल का भी हिस्सा थे, जिसमें नेपाल ने चार में से एक मैच जीता था।

एसीसी पुरुष प्रीमियर कप के लिए नेपाल का दल: संदीप लैमिछाने (कप्तान), रोहित पॉडेल, आसिफ शेख़, अर्जुन कुमाल, देव खनाल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, बारिस अहमद, इशान पांडे, गुलशन कुमार झा, शेर मल्ला, ललित नारायण राजबंशी, करण केसी, हेमंत धामी, संदीप जोरा

Pic Credit : ANI

Exit mobile version