Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मानव सुथार ने झटके छह विकेट , भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया

Galle [Sri Lanka], Aug 19 (ANI): India's Manav Suthar and teammates celebrate the wicket of Sri Lanka's Prabath Jayasuriya on the fifth day of the first test match between India and Sri Lanka at Galle International Stadium, in Galle on Wednesday. (ANI Photo)

मानव सुथार (छह विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (दो विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बुधवार को पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन भोजनकाल के बाद श्रीलंका की पूरी टीम को दूसरी पारी में 206 रनों पर समेट कर मुकाबला 165 रनों से अपने नाम कर लिया। यह 600वें टेस्ट में भारत की ऐतिहासिक जीत है। इससे पहले रवींद्र जडेजा और प्रसिद्ध कृष्णा ने सुबह के सत्र में भारत को दो सफलताएं दिलाई, जिससे भोजनकाल के समय तक श्रीलंका का दूसरी पारी में स्कोर छह विकेट पर 175 रन हो गया था।

आज यहां श्रीलंका ने चार विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरु किया। कप्तान धनंजय डीसिल्वा और सोनल दिनुशा ने संभल कर खेलते हुए स्कोर को 156 रन तक ले गये 56वें ओवर की दूसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने धनंजय डीसिल्वा का शिकार कर भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई।

Also Read : कोलकाता के न्यू मार्केट होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत

धनंजय डिसिल्वा ने 151 गेंदों में सात चौके लगाते हुए (59) रन बनाये। इसके बाद 60वें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने नये बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (10) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई।

भोजनकाल के बाद मानव सुथार ने शतक की ओर बढ़ रहे सोनल दिनुशा को आउटकर श्रीलंका को बैकफुट पर धेकल दिया। सोनल दिनुशा को 128 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए (84) रनों की पारी खेली। इसके बाद सुथार ने 76वें ओवर में प्रभात जयसूर्या , लाहिरू कुमारा को खाता भी खोलने का मौका नहीं दिया।

सुथार ने 78वें ओवर की चौथी गेंद पर केशरा नुवंता (20) का शिकार कर श्रीलंका की दूसरी पारी का 206 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। भारत की ओर से मानव सुथार ने 23.4 ओवरों मे 56 रन देकर छह विकेट लिये। प्रसिद्ध कृष्णा को दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version