बंगलादेश ने अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के साथ होने वाले ट्राई-नेशन टूर्नामेंट के लिए अपनी 16-सदस्यीय वनडे टीम में ‘अनकैप्ड’ मिस्ट्री स्पिनर एलिस अल इस्लाम को शामिल किया है।
यह टूर्नामेंट 17 अक्टूबर से अबू धाबी में शुरू होने वाला है। टीम में एलिस का शामिल होना ही एकमात्र चौंकाने वाला फैसला था, जबकि लिटन दास, मुस्तफिजुर रहमान और हसन महमूद की 50-ओवर के फॉर्मेट में वापसी हुई है। एलिस ने एशियाई खेलों में श्रीलंका के खिलाफ अपना टी-20 डेब्यू किया था। इस ऑफ-स्पिनर ने 19 लिस्ट-ए मैचों में 17.05 की औसत और 4.05 की इकॉनमी रेट से 35 विकेट लिए हैं, जिसमें एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है।
Also Read : ‘रामायणम्’ में कैकेयी और मंथरा के रूप में नजर आएंगी लारा दत्ता और शीबा चड्ढा
जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाली वनडे टीम का हिस्सा रहे परवेज हुसैन और मोहम्मद सैफुद्दीन को टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज नाहिद राणा को चोट के कारण ट्राई-नेशन टूर्नामेंट के लिए नहीं चुना गया। इसी चोट की वजह से वह बंगलादेश और अफगानिस्तान के बीच चल रही एक मैच की टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए थे।
मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर ने शनिवार को कहा, “राणा को चोट के कारण ट्राई-नेशन टूर्नामेंट के लिए नहीं चुना गया है क्योंकि वह अभी रिहैबिलिटेशन से गुज़र रहे हैं। जहां तक एलिस की बात है, हमें ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो मिडिल ओवरों में विकेट ले सके और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में बंगलादेश ‘ए’ के दौरे के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया था।”
बंगलादेश वनडे टीम:
लिटन दास (कप्तान), तौहीद हृदोय, तंजीद हसन, सैफ हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो, मोसादेक हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नुरुल हसन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम और अलीस अल इस्लाम
Pic Credit : UNI
