Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

न्यूजीलैंड ने भारत पर 244 रनों से बड़ी जीत दर्ज की

विल यंग (125) और टिम साइफर्ट (58) की शानदार पारियों के बाद मैट हेनरी (छह विकेट) और मैथ्यू फिशर (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने चौथे एकदिवसीय मुकाबले में शुक्रवार को भारत पर 244 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। यह रनों के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। मैट हेनरी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में बराबरी की ओर कदम बढा दिया है।

334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को मैट हेनरी के गेंदबाजी कहर का सामना करना पड़ा। पहले ही ओवर में हेनरी ने रोहित शर्मा को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। इसके बाद इसी ओवर में उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (शून्य) और कप्तान श्रेयस अय्यर (शून्य) का भी शिकार कर भारत के तीन विकेट झटक कर उसे संकट में डाल दिया।

भारत का चौथा विकेट छठें ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ (पांच) के रूप में गिरा। उन्हें काइल जेमीसन ने आउट किया। 244 रनों से भारत की हार। ये इतनी बड़ी हार है कि इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। हेनरी ने अपने वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाज़ी को बिखेर दिया। पहले ओवर में ही तीन विकेट गिरने के बाद वापसी किसी हाल में आसान नहीं थी। दूसरे छोर से जेमीसन ने भी रनों का सूखा ला दिया था।

इसके बाद इशान किशन और अक्षर पटेल ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट लिए 44 रनों की साझेदारी हुई। 18वें ओवर में मैथ्यू फिशर ने अक्षर पटेल (21) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 21वें ओवर में हेनरी ने इशान किशन (27) का भी शिकार कर लिया।

नमन धीर ने भी कुछ देर तक संघर्ष किया लेकिन 24वें ओवर में फिशर ने उन्होंने भी 21 रन पर आउट कर भारत को नौवां झटका दिया। 27वें ओवर की चौथी गेंद पर हेनरी ने गुरनूर बराड़ (दो) को बोल्ड कर भारत की पारी का 89 रन पर अंत कर दिया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कहर के आगे भारत के आठ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाये। न्यूजीलैंड की ओर मैट हेनरी ने 27 रन देकर छह विकेट झटके। मैथ्यू फिशर को तीन विकेट मिले। काइल जेमीसन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Also Read : ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया

आज यहां इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 333 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए विल यंग और टिम साइटर्फ की सलामी जोड़ी ने 85 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर गुरनूर बराड़ ने टिम साइफर्ट को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

साइफर्ट ने 48गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए 58 रन बनाये। इसके बाद अक्षर पटेल ने निक केली (चार) और आकिब नबी ने डीन फ़ॉक्सक्रॉफ्ट (आठ) का शिकार कर भारत की मैच में वापसी कराई। फ़िन ऐलन विल यंग के साथ चौथे विकेट के लिए 90 रन जोड़कर न्यूजीलैंड के लिए बड़े स्कोर की नींव काे मजबूत किया।

अक्षर पटेल ने 32वें ओवर में फिन ऐलन (41) का शिकार कर इस साझेदारी का अंत किया। उन्होंने 30 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाये। इसके बाद नमन धीर ने शतक बना चुके विल यंग का शिकार कर लिया। विल यंग ने 108 गेंदों में 14 चौके और चार छक्कों की मदद से 125 रनों की पारी खेली। माइकल ब्रेसवेल (15) को बराड़ और कप्तान मिचेल सैंटनर (24) को अर्शदीप सिंह ने आउटकर भारत की एक बार फिर से मैच में वापसी करा दी।

आखिरी ओर तक भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाये रखा। 48वें ओवर में नबी ने क्रिस्टियन क्लार्क (22) को आउट किया। इसके बाद 50वें ओवर कर रहे आकिब नबी के इस ओवर में मैट हेनरी (दो) और मैथ्यू फ़िशर (एक) को रनआउट हुये और न्यूजीलैंड की पारी 333 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से आकिब नबी , गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिये। नमन धीर और अर्शदीप सिंह ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version