न्यूजीलैंड ने भारत पर 244 रनों से बड़ी जीत दर्ज की
विल यंग (125) और टिम साइफर्ट (58) की शानदार पारियों के बाद मैट हेनरी (छह विकेट) और मैथ्यू फिशर (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने चौथे एकदिवसीय मुकाबले में शुक्रवार को भारत पर 244 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। यह रनों के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। मैट हेनरी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में बराबरी की ओर कदम बढा दिया है। 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को मैट हेनरी के गेंदबाजी...