Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

Pakistan में हाहाकार, इस खिलाड़ी पर लगे गंभीर आरोप

Image Credit: BCCI

Pakistan के पूर्व कप्तान सलीम मलिक ने इमाद वसीम पर भारत के खिलाफ हुए टी20 वर्ल्ड कप के मैच में जानबूझकर गेंदें बर्बाद करने का आरोप लगाया हैं। Pakistan की टीम न्यूयॉर्क में खेले गए मैच में 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल सात विकेट पर 113 रन ही बना पाई। और इस बीच उसने 59 गेंद पर कोई रन नहीं बनाया। साथ ही भारत ने यह मैच छह रन से जीता। जिसमे इमाद वसीम ने 23 गेंद पर केवल 15 रन बनाए।

सलीम मलिक ने कहा की आप उसकी पारी पर गौर करें तो ऐसा लगता हैं। की वह रन बनाने के बजाय गेंदें बर्बाद कर रहा हैं। और लक्ष्य का पीछा करते हुए चीजों को काफी मुश्किल बना रहा हैं। एक अन्य पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को भी लगता हैं की Pakistan टीम में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा हैं और कुछ खिलाड़ियों को कप्तान बाबर आजम से भी शिकायत हैं।

शाहिद अफरीदी ने कहा हैं की एक कप्तान सभी को साथ लेकर चलता हैं। लेकिन वह या तो टीम को बर्बाद करता हैं या उसको अच्छा बना देता हैं। और टी20 वर्ल्ड कप को समाप्त होने के बाद में खुलकर बात करूंगा। साथ ही शाहीन (अफरीदी) के साथ मेरा ऐसा रिश्ता हैं की अगर मैं उसके बारे में बात करूंगा तो लोग कहेंगे की मैं अपने दामाद का ही पक्ष ले रहा हूं।

शाहिद अफरीदी की बेटी की शादी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के साथ हुई हैं। और जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले कप्तान पद से हटा दिया गया था। और उनके कप्तान रहते हुए Pakistan ने केवल न्यूजीलैंड के खिलाफ एक सीरीज खेली। साथ ही पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन की कड़ी आलोचना करते हुए यह कहा की बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम सुपर आठ में पहुंचने की बिल्कुल भी हकदार नहीं हैं।

शोएब अख्तर ने एक्स पर एक वीडियो में कहा की निराश और आहत होने पर पोस्ट करना स्वाभाविक हैं। इस समय पूरा देश निराश और हताश हैं। साथ ही मनोबल गिरा हुआ हैं। और किसी तरह आपको जीतने का इरादा दिखाना होगा। लेकिन क्या Pakistan सुपर आठ में जगह नहीं बन पाने का हकदार हैं?

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी कहा की पाकिस्तान टीम में आत्मविश्वास की कमी दिखाई दी हैं। उन्होंने यह भी कहा की कभी-कभी खराब पिच पर बहुत अच्छे मैच भी देखने को मिल जाते हैं। यह उनमें से ही एक मैच था। और बहुत सरल सी बात हैं। की पाकिस्तान को विश्वास ही नहीं था कि वह जीत सकता हैं।

यह भी पढ़ें :- 

T20 World Cup में भारत ने रचा इतिहास, मैच में कई रिकॉर्ड्स

पाकिस्तान के खिलाफ टीम के प्रदर्शन से रोहित खुश

Exit mobile version