Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

T20 WC 2024: इंग्लैंड ने मात्र 19 गेंदों में ओमान को हराकर रचा इतिहास

oman vs england

Image Credit: ESPNcricinfo

T20 World Cup 2024: इंग्लैंड ने एंटीगुआ में खेले गए मुकाबले में ओमान को बुरी तरह हरा दिया है। और यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया है। इंग्लैंड (England) ने इस जीत के साथ टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 की उम्मीद को बरकरार रखा है। इंग्लैंड ने ओमान (Oman) के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। ओमान ने पहले बैटिंग करते हुए महज 47 रन बनाए। फिर इंग्लैंड ने 101 गेंद बाकी रहते मैच अपने नाम कर लिया। यह टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के इतिहास में गेंद बाकी रहने के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था। श्रीलंका ने 2014 में नीदरलैंड को 90 गेंद बाकी रहते हराया था।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ओमान की टीम 47 रनों के स्कोर पर धराशाही हो गई। मात्र एक खिलाड़ी को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी दहाई का आकड़ा नहीं छू पाया। शोएब खान ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन बनाए। कप्तान आकिब महज 8 रन बनाकर चलते बने। इस दौरान इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद (Adil Rashid) ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 विकेट झटके, और 4 ओवरों में महज 11 रन दिए। जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को 3-3 विकेट मिले।

47 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड (England) की टीम ने 3.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। हालांकि इंग्लैंड के भी 2 विकेट गिर गए थे। इंग्लैंड के लिए फिलिप साल्ट और जोस बटलर (Jos Buttler) ओपनिंग करने आए। इस दौरान साल्ट 3 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। बटलर अंत तक टिके रहे। उन्होंने 8 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए। इस दौरान 4 चौके और 1 छक्का लगाया। विल जैक्स 5 रन बनाकर आउट हुए। जॉनी बेयरस्टो 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें :-

बेहद खतरनाक थे भारत के ये 3 बॉलर, अच्छी शुरुआत के बाद भी खत्म हो गया करियर

अर्शदीप की कातिलाना गेंदबाजी, बुमराह भी नहीं…

Exit mobile version