हैरी ब्रूक का नाबाद शतक, इंग्लैंड ने टी-20 में श्रीलंका को 119 रनों से रौंदा
हैरी ब्रूक (नाबाद 114) और जॉश बटलर (80) की शानदार पारियों के बाद सॉनी बेकर (तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने पहले टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 119 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के बल्लेबाजी इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर सके और उनकी पूरी टीम 19 ओवरों में 135 रन के स्कोर पर सिमट गई। दुनिथ वेललागे ने श्रीलंका के सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली। इसके अलावा दासुन शनाका (24), पथुम...