Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

गर्दन में तकलीफ के कारण तंजिद ने बल्लेबाजी अभ्यास से बाहर

बंगलादेश के सलामी बल्लेबाज तंजिद हसन तमीम ने गर्दन में तकलीफ के कारण गुरुवार को यहां टीम के नेट बैटिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया।

आज यहां तंजिद ने टीम के साथ अभ्यास किया और क्षेत्ररक्षण में भी हिस्सा लिया, लेकिन गर्दन में तकलीफ के कारण बल्लेाबजी नहीं की। तंज़िद ने डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाया था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बंगलादेश की ऐतिहासिक नौ विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। गुरुवार को ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में अभ्यास सत्र के दौरान बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने काफी समय मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर के साथ एक कोने में खड़े होकर बिताया। माना जा रहा है कि दूसरे टेस्ट के शुरू होने में दो दिन बाकी हैं, इसलिए टीम प्रबंधन तंजिद की गर्दन की तकलीफ के बारे में पता चलने के बाद कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था। नतीजतन, उन्हें बल्लेबाजी से आराम दिया गया।

Also Read : मोंटी देसाई ने कनाडा के मुख्य कोच का पद छोड़ा

टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि तंज़िद दूसरे टेस्ट से पहले जल्द ही नेट्स में वापसी करेंगे, लेकिन अपने बैक-अप प्लान के तहत उन्होंने सौम्य सरकार को नेट्स में काफी समय दिया। सरकार ने गुरुवार को नेट्स में बल्ले और गेंद के साथ काफी समय बिताया।

वहीं दूसरी ओर, मुशफिकुर रहीम की उंगली पर चोट लगी और चोट लगने के बाद वह पिच पर बैठ गए। लेकिन मेहमान टीम के लिए राहत की बात यह रही कि फिजियो से प्राथमिक उपचार मिलने के बाद उन्होंने फिर से बल्लेबाजी शुरू कर दी।

इस बीच, चोट के कारण पहला मैच नहीं खेल पाने वाले तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम, जो दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल हुए थे, ने नेट्स में काफी देर तक गेंदबाजी की।

बंगलादेश के मुख्य कोच फिल सिमंस ने कहा कि वे मैच से एक दिन पहले प्लेइंग इलवेन के बारे में फैसला करेंगे।

सिमंस ने पत्रकारों से कहा, “हम कल फैसला करेंगे। अभी यह तय नहीं हुआ है।” उनसे पूछा गया था कि क्या मेहमान टीम मैके में चौथे तेज गेंदबाज के साथ उतरेगी।

उन्होंने कहा, “वह (शोरिफुल) कुछ अलग तरह की गेंदबाजी करते हैं, लेकिन फिर भी, हमने अभी-अभी एक टेस्ट मैच जीता है, इसलिए मैं उन लोगों में से हूं जो जीतने वाली टीम में बदलाव करना पसंद नहीं करते।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version