Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

एक टीम के तौर पर हमें बेहतर होने की जरूरत है : ऋषभ पंत

Pant Will Become Better Captain With Time Ganguly

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को 408 रन के अंतर से गंवा दिया। बतौर कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी पहली सीरीज गंवाई। पंत का मानना है कि एक टीम के तौर पर भारतीय खिलाड़ियों को बेहतर होना होगा। 

सीरीज गंवाने के बाद ऋषभ पंत ने कहा, “यह हार निराशाजनक है। एक टीम के तौर पर हमें बेहतर होने की जरूरत है। आपको विरोधी टीम को श्रेय देना होगा कि उन्होंने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला। आप जानते हैं, इस तरह की सीरीज में अगर आप बहुत ज्यादा सोचते हैं, तो आपको सीखना होगा और एक टीम के तौर पर टिके रहना होगा।

पंत ने स्वीकारा है कि मेहमान टीम ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से साउथ अफ्रीका ने सीरीज में दबदबा बनाया, लेकिन आप क्रिकेट को हल्के में नहीं ले सकते। भविष्य में हम बेहतर होंगे और इससे सीखेंगे।

Also Read : इटली में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर मेलोनी का एक्शन

उन्होंने कहा, “मैच में ऐसे पल आते हैं जब आपको एक टीम के तौर पर, एक बैटिंग यूनिट के तौर पर फायदा उठाना होता है, लेकिन एक टीम के तौर पर हम लंबे समय तक उनका फायदा नहीं उठा सके। इसकी वजह से हमें पूरी सीरीज गंवानी पड़ी। मुझे लगता है कि सकारात्मक बात यह होगी कि हम अपने प्लान पर फोकस करेंगे, और हमें उसमें बेहतर होना होगा।

गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए। इस पारी में सेनुरन मुथुसामी ने 109 रन बनाए, जबकि मार्को जानसेन ने 93 रन टीम के खाते में जोड़े। भारत की तरफ से कुलदीप यादव को 4 विकेट हाथ लगे।

इसके जवाब में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में सिर्फ 201 रन पर सिमट गई। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने 288 रन की बढ़त हासिल की और अपनी दूसरी पारी 260/5 के स्कोर पर घोषित करते हुए भारत को जीत के लिए 549 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन टीम इंडिया दूसरी पारी में सिर्फ 140 रन ही बना सकी।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version