आईपीएल: 12 करोड़ के घाटे के साथ डीसी में लौटे ऋषभ पंत
आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने एक बड़ी ट्रेड को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अब एलएसजी से डीसी में चले जाएंगे, जबकि डीसी के कुलदीप यादव अगले सीजन में एलएसजी के लिए खेलते दिखेंगे। गवर्निंग बॉडी ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की। आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पंत अब 15 करोड़ में डीसी में वापस लौटेंगे। वहीं, कुलदीप अपनी मौजूदा फीस 13.5 करोड़ रुपये पर ही एलएसजी में जा रहे...