Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

हेटमायर और रदरफोर्ड के दम पर वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को दो विकेट से हराया

New Delhi, Apr 16 (ANI): Rajasthan Royals' Shimron Hetmyer plays a shot during the IPL 2025 match against Delhi Capitals, at Arun Jaitley Stadium, in New Delhi on Wednesday. (ANI Photo/Ishant)

शिमरॉन हेटमायर (नाबाद 69) और शरफेन रदरफोर्ड (61) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज ने पांचवें एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 15 गेंदे शेष रहते दो विकेट से शिकस्त दी। हेटमायर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। जबकि पांच मैचों की सीरीज में 14 विकेट लेने वाले जेडेन लेनॉक्स को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ से नवाजा गया। न्यूजीलैंड ने यह सीरीज 3-2 से अपने नाम की।

269 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए अकीम अग्युस्त और जस्टिन ग्रीव्स की जोड़ी ने तेजी के साथ रन बटोरते हुए पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़ कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। छठे और सातवें ओवरों में वेस्टइंडीज ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये। अकीम अग्युस्त (34) और जस्टिन ग्रीव्स (22) रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान शाई होप और केसी कार्टी ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाज स्कोर 118 रन तक ले गये। 24वें ओवर में लेनॉक्स ने होप (39) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। 26वें ओवर में लेनॉक्स ने केसी कार्टी (20) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। ऐसे संकट के समय शिमरॉन हेटमायर और शेरफेन रदरफोर्ड की जोड़ी ने पारी को संभाला और टीम की जीत की ओर ले गये। शिमरॉन हेटमायर ने संयम बनाए रखा और 64 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाकर वेस्टइंडीज को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे में सांत्वना जीत दिलाई। 

Also Read : कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि से निलंबित

उन्होंने और शेरफेन रदरफोर्ड (58 गेंदों पर 61 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 90 गेंदों पर 95 रन जोड़े। 41वें ओवर में यह साझेदारी तब टूटी जब माइकल ब्रेसवेल ने रदरफोर्ड को स्टंप आउट कर दिया, जिससे न्यूजीलैंड को मैच के आखिर में जीत की उम्मीद जगी। 44वें ओवर में, जेडन लेनोक्स ने मैच का अपना तीसरा विकेट लिया – गुडाकेश मोती को आउट करके – और सीरीज में अपने विकेटों की संख्या 14 तक पहुंचा दी। जैकब डफी ने 45वें ओवर में और मुश्किलें खड़ी कर दीं, जब उन्होंने मैथ्यू फोर्ड को बोल्ड किया और अल्जारी को पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट कर दिया। हेटमायर दूसरे छोर से यह सब देखते रहे, जबकि वेस्टइंडीज 248/8 के स्कोर पर मुश्किल स्थिति में फंस गया था। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जेडन सील्स के साथ मिलकर लक्ष्य हासिल किया।

इससे पहले दिन में, न्यूजीलैंड ने तीन खिलाड़ियों के अर्धशतक की बदौलत सीरीज का सबसे बड़ा स्कोर नौ विकेट पर 268 रन बनाया। पांचवें ओवर में फोर्ड द्वारा हेनरी निकोल्स के स्टंप्स उखाड़ने के बाद, विल यंग और निक केली ने दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान, यंग ने 52 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जिसके बाद विटेल लॉ ज ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

शानदार गेंदबाजी करते हुए लॉज ने जल्द ही मार्क चैपमैन को भी आउट कर दिया, लेकिन फिर केली ने अपने कप्तान टॉम लैथम के साथ मिलकर एक और उपयोगी साझेदारी की। इस दौरान – 60 गेंदों पर 54 रन – केली ने अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की और फिर 64 रन पर आउट हो गए। पारी के आखिर में लैथम को मिचेल सैंटनर और डफी का अच्छा साथ मिला, जिससे उनकी टीम 50 ओवर में 268/9 के स्कोर तक पहुँच सकी। लैथम ने न्यू जीलैंड के लिए सबसे  ज्यादा 71 गेंदों पर 69 रन बनाए; अल् जारी और लॉज ने दो-दो विकेट लिए, जबकि बाकी तीन गेंदबाजों- फोर्ड, सील्स और मोटी – ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version