Shimron Hetmyer

  • हेटमायर और रदरफोर्ड के दम पर वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को दो विकेट से हराया

    शिमरॉन हेटमायर (नाबाद 69) और शरफेन रदरफोर्ड (61) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज ने पांचवें एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 15 गेंदे शेष रहते दो विकेट से शिकस्त दी। हेटमायर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। जबकि पांच मैचों की सीरीज में 14 विकेट लेने वाले जेडेन लेनॉक्स को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' से नवाजा गया। न्यूजीलैंड ने यह सीरीज 3-2 से अपने नाम की। 269 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए अकीम अग्युस्त और जस्टिन ग्रीव्स की जोड़ी ने तेजी के साथ रन बटोरते हुए पहले विकेट के लिए 56 रन...

  • टी20 विश्व कप: शिमरोन हेटमायर का रिकॉर्ड अर्धशतक

    टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप सी का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच ईडन गार्डेन में खेला जा रहा है। स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड को जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य दिया है।  वेस्टइंडीज को सलामी बल्लेबाजों ब्रैंडन किंग और शाई होप ने धीमी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 54 रन जोड़े। कप्तान होप 22 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए। 58 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में किंग 30 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट...