Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

हर्षित की जगह यश ठाकुर भारतीय टी 20 दल में शामिल

भारतीय चयन समिति ने अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ तीन मैचों की टी20 सीरीज और 2026 एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम में हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर को शामिल किया है। वहीं सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फ़िट होकर मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ सीरीज में उनका चयन उनकी फ़िटनेस अपडेट पर आधारित था।

तेज गेंदबाज हर्षित राणा बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैब के दौरान अच्छी तरह ठीक हो रहे थे। लेकिन 7 सितंबर को मैच सिमुलेशन के दौरान गेंदबाजी करते हुए उनकी मांसपेशी में खिंचाव आ गया। जिसके बाद उन्हें दोनों प्रतियोगिताओं से बाहर कर दिया गया है।

Also Read : काउंटी क्रिकेट में कुलदीप यादव का ऑलराउंड प्रदर्शन

विदर्भ के 27 साल के तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने हाल ही में जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के लिए टी 20 डेब्यू किया था। उन्होंने दो मैच खेले थे जिसमें चार विकेट लिए थे। वह 50 सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 7.04 की शानदार इकॉनमी रेट से 81 विकेट लिए हैं।

क्रिकइंफो को मिली जानकारी के मुताबिक़ बुमराह और नीतीश कुमार रेड्डी कल यानी शुक्रवार को दल के साथ दिल्ली में जुड़ रहे हैं। उनके अलावा दलीप ट्रॉफी फाइनल खेल रहे तीन और खिलाड़ी भी दल के साथ जुड़ जाएंगे।

अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ टी20 के लिए भारत की अपडेटेड टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर

2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर

Pic Credit : ANI

Exit mobile version