Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

Har Ghar Tiranga: PM मोदी ने ‘X’ पर प्रोफाइल बदलकर हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील

Har Ghar Tiranga

Har Ghar Tiranga: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदलकर ‘तिरंगा’ (भारतीय ध्वज) कर दी है। उन्होंने देशवासियों से इस अभियान में शामिल होने का आग्रह किया है।

PM मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, और आइए इस साल भी हर घर तिरंगा अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो बदलकर तिरंगे का सम्मान किया और लोगों से भी ऐसा करने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने लोगों से “हर घर तिरंगा” डॉट कॉम पर अपनी सेल्फी साझा करने का भी आग्रह किया। केंद्र सरकार हर साल नौ अगस्त से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाती है।

also read: पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद, लेकिन ज्यादा पानी पीना ना बन जाए मौत का कारण?जानें वजह

‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की गई थी। 22 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की थी, और तब से यह अभियान हर साल चलाया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के अमृत महोत्सव पर इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है।प्रधानमंत्री मोदी ने इस अभियान के महत्व को समझाते हुए कहा था कि 22 जुलाई 1947 को तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था।

इस मुहिम का उद्देश्य जारूकता फैलाना

इस पहल का उद्देश्य तिरंगे के साथ हमारे व्यक्तिगत और औपचारिक संबंध को गहरा करना है। तिरंगे से जुड़ाव, न केवल व्यक्तिगत भावना का प्रतीक है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

इस मुहिम के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में भाग लेने वालों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में यह आंदोलन हमारे स्वतंत्रता संग्राम में एक ऐतिहासिक क्षण था, जिसने देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिलने से पहले यह आंदोलन पांच वर्षों तक चला था।

पीएम मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 82वीं वर्षगांठ पर ‘X’ पर एक पोस्ट में इस ऐतिहासिक क्षण को याद किया और बापू के नेतृत्व में इसमें भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी।

Exit mobile version