Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

’कौसर जहां’ बनीं दिल्ली हज कमेटी की चेयरमैन, भाजपा मार गई बाजी

Kausar Jahan

Image Credit - DNA India

नई दिल्ली | Kausar Jahan Haj Committee Chairman: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। गुरुवार को कौसर जहां को दिल्ली स्टेट हज कमेटी को नया चेयरमैन चुना गया है। कौसर जहां का ताल्लुक भारतीय जनता पार्टी से है और ऐसे में उनका चुना जाना ’आप’ के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

गौतम गम्भीर और मोहम्मद साद ने भी दिया था वोट
दिल्ली स्टेट हज कमेटी के चेयरमैन के लिए हुए चुनाव में गौतम गम्भीर और मोहम्मद साद ने भी कौसर जहां को वोट दिया था। दिल्ली सचिवालय में हुए चुनाव में समिति के सदस्यों द्वारा डाले गए पांच में से तीन वोट मिले। समिति में छह सदस्य हैं। इनमें आप और भाजपा के दो-दो, मुस्लिम धर्मशास्त्र विशेषज्ञ मोहम्मद साद और कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश शामिल हैं। भाजपा सांसद गौतम गंभीर भी समिति के सदस्यों में शामिल हैं।

दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कौसर जहां को बधाई देते हुए कहा कि कौसर जहां की जीत पार्टी में मुसलमानों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा कि, ‘कौसर जहां को दिल्ली हज कमेटी का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई। दिल्ली हज कमेटी में भाजपा से जुड़े प्रत्याशी की जीत से साफ है कि अब मुस्लिम समुदाय भी देश के विकास की धारा, नरेन्द्र मोदी से जुड़ने को आतुर है।’

कौसर जहां को मिले वोटों में गंभीर और साद के अलावा उनका खुद का वोट शामिल है। दानिश ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। आप के विधायक अब्दुल रहमान और हाजी यूनुस भी समिति के सदस्य हैं।

दूसरा मौका जब कोई महिला बनी चेयरमैन
Kausar Jahan Haj Committee Chairman: दिल्ली के इतिहास में यह दूसरी बार है जब स्टेट हज कमेटी की चेयरमैन कोई महिला बनी है। कौसर से पहले ताजदार बाबर दिल्ली स्टेट हज कमेटी की चेयरमैन रह चुकी हैं।

Exit mobile version