Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी राष्ट्रपति

पोप फ्रांसिस

पोप फ्रांसिस

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। शनिवार, 26 अप्रैल को होने वाले अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को वेटिकन रवाना हुईं। उनके साथ अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डि’सूजा भी गए हैं। गौरतलब है कि पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की उम्र में ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट फेल हो जाने से निधन हुआ था।

पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार

पोप फ्रांसीस का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सेंट पीटर्स बेसिलिका में रखा गया है। शुक्रवार को अंतिम दर्शन का आखिरी दिन हैं। शाम को उनका शव ताबूत को बंद कर दिया जाएगा। पोप का अंतिम संस्कार 26 अप्रैल को होगा। अंतिम संस्कार में दुनिया भर के नेता और आम लोग जुटेंगे। पोप के निधन पर भारतीय गृह मंत्रालय ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। दो दिन का शोक पहले हो चुका है और तीसरे दिन का शोक अंतिम संस्कार के दिन यानी शनिवार को होगा।

बहरहाल, पोप फ्रांसिस को वेटिकन में नहीं दफनाया जाएगा। वे एक सदी से भी ज्यादा वक्त में वेटिकन के बाहर दफन होने वाले पहले पोप होंगे। आमतौर पर पोप को वेटिकन सिटी में सेंट पीटर्स बेसिलिका के नीचे गुफाओं में दफनाया जाता है। लेकिन पोप फ्रांसिस को रोम में टाइबर नदी के दूसरी तरफ मौजूद सांता मारिया मैगीगोर बेसिलिका में दफनाया जाएगा।

Also Read: पाक विदेश मंत्री ने आतंकियों को फ्रीडम फाइटर कहा

Pic Credit: ANI

Exit mobile version