Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

प्रियंका गांधी का ऐलान! कर्नाटक में महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये, मुफ्त बिजली भी

बेंगलुरु | Karnataka Assembly Polls 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 का घमासान अब और तेज हो गया है। पहले भाजपा और अब कांग्रेस यहां चुनावों को लेकर अपनी ताकत झौंकती दिख रही है। जिसके चलते कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने सोमवार को यहां रैली कर भाजपा सरकार पर ताबड़तोड़ हमला किया। इसी के साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भी कर्नाटक में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनने बनता नहजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें:- जैकलीन फर्नांडिस पहुंचीं पटियाला हाउस कोर्ट, अदालत ने दे दी 25 जनवरी की तारीख

आज बेंगलुरु में महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित रैली में प्रियंका गांधी ने भाजपा की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए जनता से सवाल किया कि क्या भाजपा सरकार में आपका जीवन बेहतर हुआ है? वोट देने से पहले पिछले कुछ सालों को जरूर देख लेना और अपने जीवन का मूल्यांकन अवश्य कर लेना। बता दें कि, यहां इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Modi का दिल्ली में रोड शो, लोगों ने बरसाए फूल, दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

महिलाओं को घर चलाने के लिए प्रतिमाह 2000 रुपये
सोमवार को रैली के दौरान कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने कई बड़ी घोषणाएं भी की। उन्होंने कांग्रेस के सत्ता में आने पर महिलाओं को घर का खर्च चलाने के लिए प्रतिमाह 2000 रुपये देने का भी ऐलान किया। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने दिल्ली सरकार के अरविंद केजरीवाल की भांति बिजली भी फ्री देने की घोषणा की। उन्होंने वादा किया कि राज्य की जनता को 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:- थिंक टी-20 के प्रतिनिधियों की शिवराज से चाय पर चर्चा

पिछली बार बनकर भी गिर गई थी कांग्रेस सरकार!
Karnataka Assembly Polls 2023: आपको बता दें कि, 2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, लेकिन कांग्रेस के कई विधायक पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे और भाजपा ने मौके का फायदा उठाकर खुद की सरकार बना ली थी।

ये भी पढ़ें:- भिंड में चुनावी रंजिश के चलते 3 लोगों की हत्या

Exit mobile version