प्रियंका के 12 दिन के वायनाड दौरे का मतलब
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने चुनाव क्षेत्र वायनाड के दौरे पर हैं और यह कोई साधारण दौरा नहीं है। प्रियंका 12 दिन के दौरे पर गई हैं। आमतौर पर बड़े नेता और उसमें भी नेता अगर नेहरू गांधी परिवार का हो तो वह अपने चुनाव क्षेत्र में ज्यादा समय नहीं देता है। पिछले एक साल से ज्यादा समय में राहुल गांधी छह बार रायबरेली गए हैं और वह भी एक एक दिन के लिए। सिर्फ एक बार या दो बार वे दो दिन के लिए गए। लेकिन प्रियंका 12 दिन के लिए गई हैं। वे आठ दिन से अपने...