Tusshar Kapoor 47th birthday

एक्टर तुषार कपूर ने आज अपना 47वां जन्मदिन मनाया

Pic Credit : tusshark89

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता तुषार कपूर आज 47 वर्ष के हो गये। मुंबई में 20 नवंबर 1976 को जन्में तुषार कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली।

Pic Credit : tusshark89

तुषार ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म मुझे कुछ कहना है से की। इस फिल्म में तुषार ने लवर ब्वॉय की भूमिका निभायी।

Pic Credit : tusshark89

इस फिल्म में उनकी जोड़ी करीना कपूर के साथ काफी पसंद की गयी। साथ हीं तुषार को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।

Pic Credit : tusshark89

तुषार ने इसके बाद क्या दिल ने कहा, जीना सिर्फ मेरे लिये और ये दिल जैसी फिल्मों में अभिनय किया लेकिन कोई भी फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी नही उतरी।

Pic Credit : tusshark89

वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म क्या कूल है हम के जरिये तुषार कपूर ने अपने आप को एक नये अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया।

Pic Credit : tusshark89

इस फिल्म में तुषार कपूर ने रितेश देशमुख के साथ जोड़ी बनाकर अपने जबरदस्त हास्य अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।

Pic Credit : tusshark89

तुषार को फिल्म इंडस्ट्री मे आये हुये लगभग दो दशक बीत चुके है। इस दौरान तुषार ने अपने विविधतापूर्ण किरदार से दर्शकों का मनोरंजन किया है।

Pic Credit : tusshark89