प्लेऑफ ही नहीं, फाइनल में पहुंच सकती है RCB, देखें समीकरण

IPL 2024

Pic Credit : IPL

आईपीएल 2024 में बेहद खराब शुरुआत करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक बार फिर जीत के रथ पर सवार हो गई है। 

Pic Credit : IPL

केवल जीत ही नहीं बल्कि RCB ने पिछले 5 मैच अपने नाम कर प्लेऑफ की रेस में अपना झंडा फहरा दिया है। 

Pic Credit : IPL

RCB ने 13 मैच खेले हैं, जिसमें 6 जीत दर्ज की हैं। 12 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई है। 

Pic Credit : IPL

अब बेंगलुरु की नजरें टॉप-4 में जगह बनाने पर हैं, Chennai के खिलाफ आखिरी मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। 

Pic Credit : IPL

RCB को अगर इस सीजन टॉप-4 में जगह बनानी है तो अगले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हर हाल में हराना होगा। 

Pic Credit : IPL

बेंगलुरु को चेन्नई के खिलाफ यह मैच कम से कम 18 रन से जीतना होगा या रन चेज करते हुए उसे 11 गेंद शेष रहते मैच जीते। 

Pic Credit : IPL

साथ ही बेंगलुरु को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के एक-एक मैच हारने की दुआ भी करेगी। 

Pic Credit : IPL

बता दें  2009, 2011 और 2016 में बेंगलुरु ने लगातार 5 या उससे ज्यादा मैच जीते थे और तीनों ही बार टीम फाइनल भी खेलने में कामयाब रही। 

Pic Credit : IPL