कच्चे तेल में रही नरमी से मंगलवार को रुपया 17 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.82 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा लगातार तीसरे दिन मजबूत हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 54 पैसे चढ़कर 95.99 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। तीन दिन में रुपया 91 पैसे मजबूत हो चुका है।
Also Read : मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में रेखा को मिलेगा ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा’ सम्मान
रुपया आज 24 पैसे की बढ़त में 95.75 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 95.63 रुपये और नीचे 95.82 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में 95.82 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आज नरमी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा दो प्रतिशत फिसलकर 86.5 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे रुपये को समर्थन मिला।
अमेरिका के ईरान पर हमले रोकने से दो दिन से कच्चे तेल में गिरावट देखी जा रही है। इससे भारतीय मुद्रा और शेयर बाजार दोनों में तेजी देखी जा रही है।
Pic Credit : ANI
