शेयर बाजार और रुपए में भारी गिरावट
मुंबई। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले की वजह से पश्चिम एशिया में बढ़ रहे तनाव का असर भारत और दुनिया भर के शेयर बाजारों में भी दिख रहा है। पिछले 10 दिन में भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के 22 लाख करोड़ रुपए डूबे हैं। सोमवार को बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में बड़ी गिरावट हुई। सोमवार, नौ मार्च को बीएसआई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 1,353 अंक यानी 1.71 फीसदी गिर कर 77,566 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 422 अंक यानी 1.73 फीसदी की गिरावट रही, ये 24,028 पर...