मुंबई। दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर (Dollar) में टिकाव रहने के बावजूद तेल आयातक कंपनियों एवं बैंकों की मांग बढ़ने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया (Rupee) 10 पैसे लुढ़ककर 83.61 रुपए प्रति डॉलर (Dollar) रह गया।
वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया (Rupee) 83.51 रुपए प्रति डॉलर रहा था शुरुआती कारोबार में रुपया (Rupee) तीन पैसे गिरकर 83.54 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा।
वहीं, सत्र के दौरान लिवाली होने से यह 83.62 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक टूट गया। अंत में पिछले दिवस के 83.51 रुपए प्रति डॉलर (Dollar) की तुलना में 10 पैसे लुढ़ककर 83.61 रुपए प्रति डॉलर रह गया।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



