Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मैं वापस आऊंगा देखकर भावुक हुईं कृति खरबंदा

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा ने इम्तियाज़ अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि इस फिल्म ने उन्हें अपने दिवंगत दादाजी और नानाजी की याद दिला दी तथा ‘घर’ के मायने उनके लिए पूरी तरह बदल दिए। कृति ने अपने संदेश में लिखा कि फिल्म ने उन्हें भीतर तक प्रभावित किया और पिछली पीढ़ियों के त्याग तथा संघर्ष को नए नजरिये से सोचने पर मजबूर कर दिया। 

Also Read : बीएमसी की बड़ी लापरवाही, साकीनाका में खुले मैनहोल में गिरने से बुजुर्ग की मौत

उन्होंने कहा कि लोग अक्सर उस जमीन को सामान्य मान लेते हैं, जिस पर वे खड़े हैं, जबकि वहां तक पहुंचने के लिए किसी ने अपनी पूरी दुनिया पीछे छोड़ दी होती है।उन्होंने इम्तियाज़ अली की सराहना करते हुए लिखा आपकी फिल्में अक्सर घर जैसी लगती हैं। इस बार घर नहीं मिला… इस बार घर की याद मिल गई।

कृति ने कहा कि फिल्म देखने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि घर केवल वह जगह नहीं है जहां हम रहते हैं, बल्कि वह भावना भी है जहां शायद हम कभी लौट नहीं पाते।

अभिनेत्री ने फिल्म की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक आम इंसान को नायक के रूप में प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपना संदेश अपने दादाजी, नानाजी और उन जैसे सभी आम लोगों को समर्पित करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version