Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बीएमसी की बड़ी लापरवाही, साकीनाका में खुले मैनहोल में गिरने से बुजुर्ग की मौत

मुंबई में लगातार भारी बारिश के बीच खुले मैनहोल में गिरकर बह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चांदीवली इलाके में जलभराव के कारण व्यक्ति को खुले मैनहोल का पता नहीं चल सका और वह उसमें गिरकर बह गया।

Also Read : अभिनेता और कार्यकर्ता डैनी ग्लोवर अल्जाइमर रोग से ग्रस्त

अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन दल और नगर निगम की आपदा प्रबंधन टीम ने संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान चलाया, जिसके बाद बृहस्पतिवार को व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया।

उपमहापौर संजय घाडी ने कहा कि इस मामले में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने ठेकेदार को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए इसे “गैर-इरादतन हत्या” का मामला बताया।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version