महाराष्ट्र निकाय चुनाव में जीत को भाजपा नेताओं ने बताया विकास पर जनता की मुहर
महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) समेत राज्य के दूसरे नगर निगमों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति ने शानदार कामयाबी हासिल की है। इस जीत के बाद भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता ने विकास देखकर पार्टी को वोट देने का काम किया है। केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जन समर्थन भाजपा के साथ है। इसका एक कारण यह भी है कि खुद प्रधानमंत्री मोदी हमेशा कहते हैं और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी कहते हैं कि पंचायत से लेकर संसद तक, हम हर चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ते हैं। यही संदेश...