बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के ट्रेलर ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा दिया है। रिलीज के 24 घंटे से भी कम समय में ट्रेलर को 50 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर को दर्शकों के साथ-साथ पूर्व सैनिकों, सैन्य अधिकारियों और राजनेताओं से भी सराहना मिल रही है।
ट्रेलर की प्रशंसा करने वालों में शौर्य चक्र से सम्मानित सेवानिवृत्त मेजर पवन कुमार और सेना मेडल से सम्मानित सैन्य खुफिया विभाग के अनुभवी मेजर एम. जॉली शामिल हैं। सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों की सराहना को फिल्म के लिए खास माना जा रहा है।
Also Read : पाकिस्तान में पुलिस और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 10 पुलिसकर्मियों समेत 28 की मौत
फिल्म में युद्ध, सैनिकों के बलिदान और उनके परिवारों पर पड़ने वाले भावनात्मक प्रभाव को प्रमुखता से दर्शाया गया है। फिल्म के ट्रेलर में दमदार एक्शन दृश्यों और शानदार विजुअल्स के साथ मानवीय संवेदनाओं का भी प्रभावशाली चित्रण किया गया है। इसमें सैन्य अभियानों की अनिश्चितता, सैनिकों के परिवारों के त्याग और युद्ध में दोनों पक्षों के लोगों की जान जाने से पैदा होने वाले दर्द को दिखाया गया है।
अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले निर्मित ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म चार दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Pic Credit : UNI
