Salman Khan

  • सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ओर से फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 1 जुलाई तय की है।  फिल्म निर्माताओं की ओर से अदालत में कहा गया कि उन्हें सलमान खान की तरफ से दाखिल की गई पूरी याचिका की कॉपी अभी तक नहीं मिली है। उन्हें सिर्फ एक आवेदन की कॉपी दी गई है। इस पर जस्टिस मधु जैन ने सलमान खान के वकील को निर्देश दिया...

  • ‘काला हिरण’ फिल्म विवाद : हाईकोर्ट पहुंचे सलमान खान

    अभिनेता सलमान खान ने फिल्म ‘काला हिरण : द बैटल फॉर लेगेसी’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अदालत में स्थायी और अंतरिम निषेधाज्ञा की याचिका दायर की है, जिसमें फिल्म के निर्माण, प्रचार और वितरण पर रोक लगाने की मांग की गई है। सलमान खान ने अपनी याचिका में अमित जानी, जानी फायरफॉक्स फिल्म्स, भारत श्रीनाते, अक्षय पांडेय समेत अन्य संबंधित व्यक्तियों के साथ-साथ अज्ञात पक्षों को भी शामिल किया है। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया है कि इन सभी को फिल्म से जुड़े किसी भी प्रकार के निर्माण,...

  • ‘राजा शिवाजी’ के रिलीज के साथ आकर्षण का केंद्र बना सलमान खान का मराठी लुक

    रितेश देखमुख के दिल के करीब फिल्म 'राजा शिवाजी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के लिए अभिनेता ने 10 साल मेहनत की और कई बाधाओं के बाद पूरी की शूटिंग पूरी की।   रिलीज के साथ ही फिल्म की खूब तारीफ हो रही है लेकिन सोशल मीडिया पर सिर्फ सलमान खान छाए हुए हैं। हर कोई सलमान खान के मराठी लुक को देखकर हैरान है। फिल्म में नारंगी पगड़ी, कुर्ता और मराठा तलवार के साथ सलमान खान का दमदार लुक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस लुक को लेकर फिल्म में छोटे के बावजूद सलमान की...

  • वामशी पैडिपल्ली की फिल्म में दिखेंगे सलमान

    अभिनेता सलमान खान इन दिनों आगामी फिल्म मातृभूमि को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच, अभिनेता ने वामशी पैडिपल्ली के साथ नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मुहूर्त की कुछ झलकियां शेयर कीं। अभी तक फिल्म के शीर्षक नहीं तय किया गया है, इसलिए इसे अस्थायी रूप से 'एसवीसी63' नाम दिया गया है। सलमान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मुहूर्त की कुछ झलकियां शेयर कीं। अभिनेता द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में उनके साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा की सुपरस्टार नयनतारा भी नजर आ रही हैं। वीडियो में...

  • सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा

    14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सलमान खान की अपकमिंग वॉर फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' पर वैलेंटाइन डे का रंग चढ़ गया है।   अभिनेता ने दर्शकों को तोहफा देते हुए फिल्म का पहला रोमांटिक गाना रिलीज कर दिया है, जिसमें वे चित्रांगदा के साथ बर्फ की वादियों में रोमांस करते दिख रहे हैं। सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से रोमांटिक सॉन्ग 'मैं हूं' रिलीज कर दिया गया है। सॉन्ग में सलमान और चित्रांगदा के बीच प्यारी सी लव स्टोरी दिखाई है जिसमें उनके दो बच्चे भी शामिल हैं। गाना रोमांस के साथ दूर रहने के गम...

  • सलमान खान ने तेलंगाना की प्रगति को सराहा

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुंबई में मुलाकात की। यह मुलाकात गुरुवार शाम को हुई, जिसमें दोनों के बीच गर्मजोशी भरी बातचीत हुई।  मंत्रालय कार्यालय की ओर से शुक्रवार को बयान जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि सलमान खान ने इस अवसर पर तेलंगाना राज्य की प्रगति और नई पहलों की सराहना की और 'तेलंगाना राइजिंग' के संदेश को विदेशों तक पहुंचाने का वादा किया। बयान में आगे कहा गया, ''सलमान खान ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि वह 'तेलंगाना राइजिंग' के संदेश को दुनिया भर में फैलाने में...

  • सलमान खान ने पीएम मोदी को दी 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश-विदेश की बड़ी शख्सियतें उन्हें शुभकामनाएं दे रही हैं। पूरी बॉलीवुड बिरादरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का जश्न सोशल मीडिया पर मनाते हुए उन्हें बधाई दी है।  बॉलीवुड के तीनों खान भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते दिखे। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने एक विशेष वीडियो संदेश में पीएम मोदी को बधाई देते हुए अपने मन की बात उनसे शेयर की। शाहरुख खान ने इसमें...

  • सलमान खान की नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की पहली झलक

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं। यह पोस्ट सिर्फ एक फोटो नहीं, बल्कि उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज बन गया है।  सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें आर्मी की वर्दी पहने हुए देखा जा सकता है। उनके कंधे पर लाल और पीले रंग की रैंक पट्टी लगी हुई है, जो यह बताती है कि वह किसी सैन्य अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।...

  • सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरन घुसा शख्स

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में  20 मई की शाम एक अंजान शख्स के घुसने की खबर सामने आई है। पुलिस ने उस संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी है। घटना 20 मई की शाम 7 बजकर 15 मिनट की है। यह शख्स अवैध रूप से सलमान खान के घर में घुसा। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली, तो उन्होंने उस शख्स को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच में पता चला कि इस व्यक्ति का नाम जितेंद्र कुमार सिंह है और वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। अब पुलिस ने उसके...

  • पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा सलमान खान का गुस्सा

    Salman Khan : जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की हर कोई निंदा कर रहा है। बॉलीवुड हस्तियों के भी इस घटना पर रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में सलमान खान ने भी हमले पर गुस्सा जाहिर किया और कहा कि एक भी मासूम को मारना पूरी कायनात को मारने के बराबर है। (Salman Khan) सलमान खान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- ''कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है, लेकिन अब यह नर्क में बदलता जा रहा है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार वालों के साथ...

  • सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गुजरात में पाया गया

    अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स  गुजरात के वडोदरा जिले के वाघोडिया तालुका का निवासी निकला है। पुलिस के अनुसार धमकी देने वाला शख्स मानसिक रोगी है और उसे पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है।  एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने संदेश भेजने वाले शख्स को वडोदरा से खोज निकाला है। पुलिस ने बताया कि वडोदरा के वाघोडिया तालुका के एक गांव के निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति का नाम मयंक पांड्या है, जो मानसिक रोगी है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को वर्ली में परिवहन विभाग के नंबर पर धमकी...

  • सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

    Salman Khan : अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। वर्ली में परिवहन विभाग के नंबर पर धमकी भेजी गई है, जिसमें अभिनेता को जान से मारने के साथ ही उनकी कार को भी बम से उड़ाने की बात अज्ञात शख्स ने कही है। (Salman Khan) अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। वर्ली में परिवहन विभाग के नंबर पर धमकी भेजी गई है, जिसमें अज्ञात शख्स ने अभिनेता को जान से मारने के साथ ही उनकी कार को भी बम से उड़ाने की बात...

  • जान से मारने की धमकियों पर सलमान बोले मैं नहीं डरता

    Sikandar : अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेता ने भारी सुरक्षा के साथ घूमने-फिरने से होने वाली परेशानी पर प्रतिक्रिया दी। सलमान ने कहा कि वह धमकियों से नहीं डरते, क्योंकि उन्होंने सब कुछ ईश्वर पर छोड़ दिया है।  सलमान खान जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं, जो 1990 के दशक में सुपरस्टार के काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है। 'सिकंदर' की रिलीज से पहले सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा इलाके में...

  • सलमान-रश्मिका स्टारर सिकंदर का तीसरा गाना ‘सिकंदर नाचे’ आउट

    Salman Khan : सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर 'सिकंदर' ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच, निर्माताओं ने मंगलवार को फिल्म का नया गाना 'सिकंदर नाचे' लॉन्च कर दिया, जिसमें सलमान और रश्मिका गजब के मूव्स पर थिरकते नजर आए। (Salman Khan) इस ट्रैक में स्वैग से भरे हुक स्टेप्स हैं, जिन्हें 'डबके' डांस फॉर्म के नाम से जाना जाता है। साथ ही गाने में एक शानदार सेटअप भी है। डबके एक अरबी लोक नृत्य है, जो लेबनान, सीरिया और जॉर्डन जैसे कई देशों में काफी लोकप्रिय है। यह आमतौर पर शादियों और अन्य...

  • ‘सिकंदर’ की शूटिंग खत्म होते ही सलमान ने सबसे पहले किया ये काम

    Salman Khan : अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और सलमान खान स्टारर ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में क्लीन शेव लुक पसंद करने वाले अभिनेता सलमान ने शूटिंग खत्म होने के तुरंत बाद अपनी दाढ़ी कटवाई, जिसे उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के लिए बढ़ाया था।  प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया यह सलमान और रश्मिका के बीच बांद्रा में एक पैच-वर्क सीक्वेंस था और टीम ने रात 8 बजकर 30 मिनट पर शूटिंग पूरी की। शूटिंग के ठीक बाद, सलमान ने अपनी दाढ़ी साफ की, जिसे उन्होंने सिकंदर में अपने लुक के लिए बनाए रखा था।...

  • सलमान खान स्टारर ‘सिकंदर’ के ‘बम बम भोले’ का टीजर आउट

    Salman Khan : सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ के गाने 'बम बम भोले' का टीजर निर्माताओं ने सोमवार को जारी कर दिया। होली पर आधारित गाना मंगलवार को आउट होगा।   बता दें, सिकंदर का यह गाना होली का है और इसकी शुरुआत एक शानदार रैप से होती है, जो एक धमाकेदार सफर की शुरुआत करता है। गाने के बोल हुसैन ने दो अन्य के साथ मिलकर तैयार किया है और इसे रैपर भीमराव जोगू, सरफराज शेख और फैजल अंसारी ने मिलकर रैप किया है। यह रैप गाने में एक अलग ही जोश भर देता है। (Salman Khan) 'बम बम...

  • सलमान खान स्टारर ‘सिकंदर’ के ‘बम बम भोले’ का टीजर आउट

    Salman Khan : सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ के गाने 'बम बम भोले' का टीजर निर्माताओं ने सोमवार को जारी कर दिया। होली पर आधारित गाना मंगलवार को आउट होगा। (Salman Khan) बता दें, सिकंदर का यह गाना होली का है और इसकी शुरुआत एक शानदार रैप से होती है, जो एक धमाकेदार सफर की शुरुआत करता है। गाने के बोल हुसैन ने दो अन्य के साथ मिलकर तैयार किया है और इसे रैपर भीमराव जोगू, सरफराज शेख और फैजल अंसारी ने मिलकर रैप किया है। यह रैप गाने में एक अलग ही जोश भर देता है। 'बम बम...

  • अलीजेह के बाद भांजे अयान अग्निहोत्री को सलमान खान करेंगे प्रमोट

    Salman Khan : भांजी अलीजेह को उनकी पहली फिल्म ‘फर्रे’ के लिए प्रमोट करने के बाद सलमान खान अब अपने भांजे अयान अग्निहोत्री के लिए आगे आए हैं। गायक, संगीतकार और रैपर के रूप में ‘यूनिवर्सल लॉज’ के साथ शुरुआत के लिए तैयार अयान के ट्रैक को सलमान दुबई में लॉन्च करेंगे। (Salman Khan) ‘अग्नि’ के नाम से मशहूर अयान 20 फरवरी को अपने ट्रैक ‘यूनिवर्सल लॉज’ के साथ एक गायक, संगीतकार और रैपर के रूप में शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। ट्रैक को एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें सलमान अपने परिवार और करीबी दोस्तों के...

  • सलमान खान स्टारर ‘सिकंदर’ के साथ आएगा ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर

    salman khan sikander : अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है। जानकारी के अनुसार 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर सलमान खान-रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ जारी होगा।  ‘सिकंदर’ इस साल ईद पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना भी हैं। वहीं, कई कलाकारों से सजी ‘हाउसफुल 5’ 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘सिकंदर’ और ‘हाउसफुल 5’ दोनों ही फिल्मों का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है।...

  • ‘सिकंदर’ का टीजर जारी होगा आज, टीम ने बताया वक्त

    मुंबई। सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ (Film Sikander) का टीजर आज रिलीज होने के लिए तैयार है। ‘सिकंदर’ की टीम ने टीजर जारी करने का नया समय बताया है। निर्माताओं ने बताया कि टीजर शनिवार को 4 बजकर 5 मिनट पर जारी किया जाएगा। टीम सिकंदर ने नए पोस्ट में बताया, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा के सम्मान में हमने टीजर लॉन्च को शाम 4 बजकर 5 बजे तक के लिए टाल दिया है। निर्माताओं ने टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर सिकंदर के टीजर लॉन्च में देरी की जानकारी देते हुए लिखा, " राष्ट्र...

और लोड करें